Shilpa Shetty के साथ सिडनी एयरपोर्ट पर हुई कुछ इस तरह की बदतमीजी, एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती

Summary :

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Shilpa Shetty ने रविवार को ऑस्टे्रलिया की एक एयरलाइन कर्मी पर नस्लीय व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उपभोक्ता के रंग

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Shilpa Shetty ने रविवार को ऑस्टे्रलिया की एक एयरलाइन कर्मी पर नस्लीय व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उपभोक्ता के रंग के आधार पर उसके साथ व्यवहार नहीं किया जा सकता है। बता दें कि शिल्पा शेट्टी सिडनी से मेलबर्न जा रही थीं।

इनता ही नहीं शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक लंबे चौडे पोस्ट के जरिए एयरलाइन कर्मी को खूब सुनाई है। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे पर चेक इन पर उन्हें तुनक मिजाज मेल नाम की कर्मचारी मिली। जिसने कहा कि आप जैसे सांवले लोगों के साथ रूखाई से बात करना आम बात है।

 Shilpa Shetty ने कहा, ‘‘ मेरे पास दो बैग थे और उसने कहा कि मेरा आधा खाली बैग चेक इन के लिए ओवर साइज है’’। अभिनेत्री ने कहा कि इसके बाद उन्होंने ओवरसाइज सामान को ले जाने वाले काउंटर से संपर्क किया जहां के स्टाफ ने कहा कि बैग ओवरसाइज नहीं है और इसे ले जाया जा सकता है।

https://www.instagram.com/p/BoDOpZLhxBH/?utm_source=ig_embed

शिल्पा ने आरोप लगाया है कि….

उनके पास मौजूद बैग तय आकार से छोटा और हल्का था। उन्होंने लिखा कि एयरपोर्ट स्टाफ ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। शिल्पा ने बैग के साथ तस्वीर शेयर कर सवाल पूछा है कि क्या यह बैग वाकई में इतना बड़ा था कि वह इसे लेकर हवाई यात्रा नहीं कर सकती थीं?

 Shilpa Shetty की पोस्ट को एकदिन में 2 लाख 40 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं जबकि कमेंट्स की संख्या हजारों में है। शिल्पा की पोस्ट पर कमेंट कर कई फैन्स से अपने-अपने हवाई यात्रा के अनुभव शेयर किये हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Shilpa Shetty 2007 में भी नस्लीय भेदभाव का शिकार हो चुकी हैं। ब्रिटिश टेलीविजन चैनल पर सिलेब्रेटी बिग ब्रदर शो के दौरान उनके खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की गई थी। यह भी खूब चर्चा में रही थी उसके बाद शिल्पा शेट्टी शो की विनर रही थीं।

Desk Team