पिछले काफी समय से शिल्पा शेट्टी भले ही किसी फिल्मों में नजर नही आई हों लेकिन अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिये उन्होंने कई रास्ते ढूंढ निकाले हैं। एक तरफ जहां वह टीवी जगत में बतौर जज सक्रिय हैं तो दूसरी तरफ समाज के हित के लिये सामाजिक कार्यक्रमों में भी शिरकत करती रहती हैं। खबरें हैं कि आगामी १९ से २१ जनवरी २०१८ तक मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड, बांद्रा पूर्व में चलने वाले मुंबई फेस्ट के विशाल आयोजन में शिल्पा शिरकत करेंगी।
बता दें कि यह फेस्टिवल दूसरे फेस्टिवलों से बड़ा है। क्योंकि इसमें संस्कृति और कलाओं के तमाम मिश्रण देखने को मिलने वाले हैं, जिसे देखने के लिये भारत ही नहीं बल्कि विश्व के लोग शिरकत करने वाले हैं। तीन दिन तक चलने वाले इस फेस्टिवल में शिल्पा शेट्टी के अलावा बॉलीवुड और दूसरे क्षेत्रों से तमाम गणमान्य भी शिरकत करेंगे।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



