बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को एनसीबी समन भेज चुकी है। आज उनसे ड्रग्स मामले में पूछताछ की जाएगी। श्रद्धा को एनसीबी के सभी सवालो जा जवाब देना होगा। इस वक़्त उनकी मुश्किले काफी बढ़ी हुई है। हो सकता है एनसीबी श्रद्धा का ड्रग्स कनेक्शन साबित भी कर दे, जिसके चलते श्रद्धा कपूर ज़रूर घबराई हुई होंगी। बता दे, एनसीबी ऑफिस पहुंचने से पहले श्रद्धा कपूर किसी ख़ास शख्स से मिलने पहुंची। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि उनके बॉयफ्रेंड है।
एनसीबी ऑफिस पहुंचने से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की कार को उनके बॉयफ्रेंड के घर के बहार स्पॉट किया गया। जहां दीपिका पादुकोण 10 बजे ही एनबीसी के ऑफिस पहुंच गई थीं, वहीं श्रद्धा से भी पूछताछ शुरू हो चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एनसीबी के सामने पेश होने से पहले श्रद्धा कपूर की कार को उनके बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा के घर से निकलते देखा गया। खबरों के अनुसार, सारा और श्रद्धा से एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बारे में पूछताछ की जाएगी। श्रद्धा ने ‘छिछोरे’ में सुशांत के साथ काम किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रद्धा से ‘छिछोरे’ फिल्म की पार्टी को लेकर भी सवाल पूछे जा सकते हैं, जिसे सुशांत के फार्महाउस में आयोजित किया गया था।

श्रद्धा कपूर पर ऐसे आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने ‘छिछोरे’ पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा, श्रद्धा से उस व्हाट्सऐप चैट के बारे में भी पूछताछ की जा सकती है जिसमे उन्होंने ड्रग्स की मांग की थी।


Download Android App
Download iOS App



