साइना नेहवाल की बायोपिक से Shraddha Kapoor ने फर्स्ट लुक किया शेयर, देखें तस्वीरें

Summary :

भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल पर अब बायोपिक बनने वाली है उस फिल्म में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री Shraddha Kapoor साइना का किरदार निभाने वाली है।

भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल पर अब बायोपिक बनने वाली है उस फिल्म में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री Shraddha Kapoor साइना का किरदार निभाने वाली है। बता दें कि श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना फर्स्ट लुक रिलीज किया है।

साइना के साथ समय बीता रही हैं Shraddha Kapoor

वैसे इस तस्वीर में Shraddha Kapoor बिल्कुल ही साइना जैसी दिख रही हैं। हालांकि श्रद्धा काफी लंबे समय से बैडमिंटन की बारीकियां सीख रही थीं और वह उसमें बहुत बिजी भी थीं।

इसके लिए वह साइना नेहवाल के पास भी गईं थीं। बता दें कि इन दिनों श्रद्धा कपूर ओलिंपिक खेलों और विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल के पास बहुत ज्यादा समय बिता रही हैं। श्रद्धा कपूर न सिर्फ इस समय साइना से बैडमिंटन से जुड़ी जानकारी हासिल कर रही हैं बल्कि उनके जीवन से जुड़ी खात बातों को भी जानने की कोशिश कर रही हैं।

श्रद्धा कपूर यह चाहती हैं कि जब वह बायोपिक में साइना नेहवाल के किरदार को पर्दे पर जीए तो ऐसा लगे कि वह बहुत नजदीक लगे। यही वजह है कि वह पर्दे पर साइना के किरदार को उतारने के लिए कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती हैं।

https://www.instagram.com/p/BoS5U98lEa_/?utm_source=ig_embed

श्रद्धा ने साइना के साथ इपने बैडमिंटन प्रैक्टिस की कई तस्वीरें ट्विटर पर शेयर भी कर चुकीं हैं। इन तस्वीरों में साइना नेहवाल, कोच पुलेला गोपीचंद और श्रद्धा कपूर साथ में नजर आ रहे हैं।

साइना ने शेयर की Shraddha Kapoor की तस्वीर

साइना नेहवाल ने ट्वीट में लिखा, ‘बैडमिंटन प्रैक्टिस सेशन, गोपी सर, श्रद्धा कपूर और मैं।’ साइना नेहवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर के साथ बैडमिंटन खेलने की मुद्रा में एक तस्वीर शेयर किया है।

https://www.instagram.com/p/BY5vlyYAgA8/?utm_source=ig_embed

बता दें कि आजकल बॉलीवुड में भी कई खिलाडिय़ों पर बायोपिक बनने का चलन शुरू हो चुका है। इस लिस्ट में फ्लाइंग सिख, मिल्खा सिंह, बॉक्सर मैरी कॉम और पान सिंह तोमर पर फिल्म बन चुकी है। वैसे आपको पता ही है कि मिल्खा सिंह और पानसिंह तोमर मशहूर एथलीट रहे हैं।

बता दें कि साइना नेहवाल ने अपने पूर्र्व कोच गोपीचंद के साथ मतभेद भुलाते हुए गोपी की अकादमी में ट्रेनिंक करने का फैसला किया है। साइना ने इस बात की ट्विटर पर घोषणा करते हुए इसी माह के प्रारंभ में कहा था, ‘कुछ समय से मैं अपना ट्रेनिंग बेस गोपीचंद अकादमी में बनाने के बारे में सोच रही हूं। मैंने इसके बारे में गोपी सर से भी चर्चा की और मैं शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने दोबारा से मेरी मदद करने पर सहमति जता दी है।’

Desk Team