बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में सभी को बताया है। श्रेया घोषाल और उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय जल्द ही अपने पहले बच्चे के मम्मी-पापा बनेंगे। श्रेया ने गुरुवार को इंस्टाग्राम के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ एक खुशखबरी साझा की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की है और उसके साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी एक फोटो भी शेयर की है।

मां बनने जा रहीं श्रेया ब्लू और ग्रीन कलर के ड्रेस में अपने बेबी बंप के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, श्रेयादित्य का बेबी आने वाला है। शिलादित्य और मैं इस खबर को आपके साथ साझा करते हुए बहुत रोमांचित हैं। आप सभी के प्यार और आर्शीवाद की जरूरत है क्योंकि हम अपनी जिंदगी में एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं।
श्रेया की ये पोस्ट आते ही पूरी फिल्म बिरादरी से बधाईयों का तांता लग गया। डांसर शक्ति मोहन ने इस पोस्ट पर कमेंट किया, बधाई ह’। वहीं अभिनेत्री सोफी चौधरी ने लिखा,यह अद्भुत खबर है!!! आपको ढेर सारा प्यार और बधाईयां। वहीं गायक-संगीतकार विशाल ददलानी ने लिखा, ओएय्य्य, गुप्लु। श्रेया घोषाल और शिलादित्य मैं तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूं। ढेर सारी बधाइयां।

बता दें श्रेया घोषाल ने शिलादित्य से 2015 में बंगाली रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों 10 सालों से रिलेशनशिप में थे। वह अपनी शादी में बेहद सुंदर लगी थीं,उन्होंने रेड कलर की बनारसी साड़ी पहनी थी।


Download Android App
Download iOS App



