बीते दिनों टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने पति अभिनव कोहली के खिलाफ पुलिस में घरेलु हिंसा का मामला दर्ज करवाया था और इस वजह से उन्होंने खूब सुर्खियां भी बटोरी थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक बार फिर श्वेता का दर्द झलका और उन्होंने अपनी शादी और बुरे वक्त के बारे में खुलकर बात की।

श्वेता तिवारी ने अपने ममुश्किल दौर के बारे में बात करते हुए कहा – लोगों के लिए किसी के बारे में कुछ भी बोलना आसान है। कई लोगों ने मुझे लेकर टिप्पणी करी और कहा कि शायद मुझ में ही कोई दिक्कत होगी जभी मेरी दूसरी शादी नहीं चल पायी।

श्वेता ने आगे कहा – मेरे खुद के खानदान में 5 साल में बस एक बार ही मेरा हाल जाना। जब मैंने दूसरी शादी की थी तब मेरा करियर अच्छा खासा चल रहा था पर तब भी लोग कह रहे थे कि मेरा करियर खत्म हो गया है पर मैंने कभी भी लोगों की सोच को खुद पर हावी नहीं होने दिया।
.jpg)
श्वेता ने ये भी कहा – मैंने सिर्फ अपने बच्चों के बारे में सोचा है और कभी ये परवाह नहीं कि मेरा खानदान इस बारे में क्या सोचेगा और क्या कहेगा। मैंने हमेशा पाने परिवार के बारे में पहले सोचा। जो मेरे परिवार को नुक्सान पहुंचाने की सोचेगा उसके लिए मेरी लाइफ में कोई जगह नहीं है।
.jpg)
श्वेता ने कहा – मुझे अपनी बेटी और बेटे को बड़ा करना है , उनकी अच्छी परवरिश करनी है , घर की जिम्मेदारी मेरे ऊपर है ऐसे में मैं कमजोर नहीं पड़ सकती है। बता दें श्वेता तिवारी अपने पति अभिनव कोहली से अलग हो चुकी है। साल 2013 अभिनव कोहली से शादी की थी और इस शादी से उनका एक बेटा रेयांश है।
.jpg)
इससे पहले श्वेता तिवारी ने 19 साल की उम्र में राजा चौधरी से शादी की थी और इस शादी से उनकी एक बेटी है पालक तिवारी। पहली शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच अनबन की ख़बरें आने लगी थी और साल 2007 में दोनों ने तलाक ले लिया था। वर्क फ्रंट की बात की जाए तो श्वेता तिवारी इन दिनों ‘मेरे डैड की दुल्हन’ सीरियल में लीड रोल निभा रही है।



Download Android App
Download iOS App



