अगले साल शादी के बंधन में बंधेंगे सिद्धार्थ-कियारा! गेस्ट लिस्ट में इन सितारों को मिली एंट्री

Summary :

बॉलीवुड के मोस्ट रोमांटिक और पावर कपल कहे जाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आए दिन अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने रहते हैं।वही लम्बे समय से खबर सामने आ रही थी की दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। और जल्द ही दोनों शादी भी करने वाले हैं। वही अब शादी को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आ रहा हैं।

बॉलीवुड के मोस्ट रोमांटिक और पावर कपल कहे जाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आए दिन अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। दरअसल ये दोनों अपने प्रोफ़ेशनल लाइफ से ज्यादा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट बटोरते रहते हैं। वही लम्बे समय से खबर सामने आ रही थी की दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। और जल्द ही दोनों शादी भी करने वाले हैं। वही अब शादी को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आ रहा हैं। 
दरअसल दोनों कपल के शादी का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। ऐसे में अब दोनों के शादी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जहां कहा जा रहा हैं की दोनों ने अपने वेडिंग के लिए गेस्ट लिस्ट की तैयारी शुरू कर दी हैं। साथ ही शादी के लिए वेन्यू पर भी बात चल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बी-टाउन के कई सेलेब्स और फिल्ममेकर्स सिद्धार्थ-कियारा की शादी में शामिल होंगे। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ और कियारा अपने कुछ प्रोड्यूसर और डायरेक्टर फ्रेंड्स के बहुत क्लोज हैं और वे उन्हें भी शादी में इनवाइट करने की प्लानिंग कर रहे हैं।
Sidharth Malhotra-Kiara Advani To Marry In December; Wedding Reception To  Take Place In Mumbai: Report
सिद्धार्थ-कियारा की शादी की गेस्ट लिस्ट लीक हो गई है। इसमें अब तक जिन नामों को कंफर्म किया गया है, वो करण जौहर और अश्विनी यार्डी का है। ये दोनों सिद्धार्थ और कियारा के बहुत करीब हैं। वहीं विक्की कौशल, कटरीना कैफ, वरुण धवन, जैकी भगनानी और उनकी गर्लफ्रेंड रकुल प्रीत सिंह को भी इनवाइट किए जाने की संभावना है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कपल ने अपना वेडिंग वेन्यू डिसाइड कर लिया है। इस शादी के लिए पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास होटल को चुना गया है। शादी के बाद मुंबई में कपल का ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। इतना ही नहीं मल्होत्रा और आडवाणी फैमिली ने शादी की तैयारियों पर काम शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही वेडिंग डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी जाएगी।
Sidharth Malhotra, Kiara Advani are getting married soon? Here's what actor  has to say | Celebrities News – India TV
वही दोनों के शादी की प्रिपरेशन की खबर सुन उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड दिख रहे हैं। वही दोनों के बीच का प्यार 2021 में आई फिल्म ‘शेरशाह’ से शुरू हुई थी। जहां फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। तब ही से दोनों की रियल लाइफ में बॉन्डिंग भी बढ़ती गयी,और ये दोस्ती कब प्यार में तब्दील हो गयी किसी को पता ही नहीं चला। 

Desk Team