वेस्ट इंडीज के खिलाफ मार्नस लाबुशेन रुकने का नाम ही नहीं ले रहे है। उनके बल्ले से लगातार रन निकलते ही जा रहे है। एडिलेड ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहली पारी में एक बार फिर लाबुशेन ने शतक ठोक दिया है। यह उनका वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीसरा शतक है। इसे पहले पर्थ टेस्ट मैच में भी लाबुशेन ने दोनों पारियों में शतक ठोका था। पर्थ टेस्ट मैच की पहली पारी में तो अपने करियर का दूसरा दोहरा शतक लगाया था।

आपको बता दें की ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। यह टेस्ट मैच डे-नाईट में खेला जा रहा है। और इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीव स्मिथ कर रहे है क्यूंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण इस टेस्ट मैच से बाहर है। दूसरे टेस्ट में स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और एक बार फिर मार्नस लाबुशेन ने अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हुए मैच में 163 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान लाबुशेन ने 305 गेंद खेली और 14 चौके लगाए। आउट होने से पहले लाबुशेन ने उस्मान ख्वाजा के साथ 95 रन की साझेदारी की और फिर ट्रैविस हेड के साथ 297 रन की साझेदारी की। इस शतकीय पारी के साथ ही लाबुशेन अपनी ही टीम के साथी स्टीव स्मिथ से टेस्ट औसत के मामले में उनसे आगे निकल गए है। वेस्ट इंडीज के खिलाफ इस पारी के बाद लाबुशेन का टेस्ट बैटिंग औसत 61.43 का हो गया है। जबकि इस मैच में 0 पर आउट होने वाले स्मिथ का टेस्ट एवरेज 61.18 का है।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे बेस्ट बैटिंग एवरेज ऑस्ट्रेलिया के ही सर डॉन ब्रैडमैन का है। ब्रैडमैन का टेस्ट औसत इन दोनों बल्लेबाज़ों से बहुत आगे 99.94 का है। और ब्रैडमैन के इस रिकॉर्ड को तोड़ना लगभग असंभव है। कम से कम 30 टेस्ट मैच के बेस्ट बैटिंग एवरेज की लिस्ट में ब्रैडमैन के बाद अब मार्नस लाबुशेन दूसरे नंबर पर और स्टीव स्मिथ तीसरे नंबर है। इसके अलावा लाबुशेन ने टेस्ट क्रिकेट में 30 मैचों की 51 पारियों में तीन हज़ार रन भी पुरे कर लिए है।
इस टेस्ट मैच में लाबुशेन के साथ-साथ ट्रैविस हेड ने भी शतक लगाया है और डिनर ब्रेक होने तक वो 172 रन बनाकर क्रीज़ पर डेट हुए है। जबकि ऑस्ट्रेलिया का पहेली पारी में अभी तक स्कोर चार विकेट पर 437 रन हो चुके है।


Download Android App
Download iOS App



