Sidharth-Kiara का परिवार पंहुचा सूर्यगढ़ पैलेस, आज से शरू होंगे शादी के फ़ंक्शस

Summary :

आखिर वो दिन आ ही गया जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, सिद्धार्थ और कियारा कल जैसलमेर के सुर्येगढ़ में सात फेरे लेंगे, उनकी शादी के फंक्शंस आज से शुरू होने जा रहे है। सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी शादी की डेट तो अनाउंस कर दी थी पर इसको लेकर एक बड़ा सस्पेंस छोड़ दिया था लेकिन अब फाइनली शेरशा के कपल अपनी फिल्म की अधूरी कहानी रियल लाइफ कपल बनकर पूरी करने वाले है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज कियारा आडवाणी के हाथों पर सिद्धार्थ मल्होत्रा के नाम की मेंहदी लगने जा रही है। दोनो की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसी बीच उनके फैंस को भी क्लीन चिट मिल चुकी है कपल की शादी को लेकर।

बता दे जैसलमेर में हो रही डेस्टिनेशन वेडिंग में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को एयरपोर्ट पर देखा गया इस दौरान सिद्धार्थ की फैमिली भी वहा पहुंची। सोशल मीडिया पर आई इस वीडियो में पहले सिद्धार्थ की दुल्हनिया पधारी उसके बाद उनके दूल्हे राजा, जिसके बाद दोनो बिना किसी सवाल जवाब के अपनी कार में बैठ डेस्टिनेशन के लिए रवाना हुए।
इस दौरान सिद्धार्थ और कियारा के फैमिली मेंबर भी वहा नजर आए। आपको बता दें सिद्धार्थ और कियारा की शादी की तैयारियों से लेकर उनके हर फंक्शन तक सब कुछ सस्पेंस में है पर अब जब दोनो के परिवार से लेकर कपल खुद डेस्टिनेशन पर पहुंचे तो बात साफ है वो शुभ घड़ी आखिर आ गई है।

मेंहदी सेरेमनी की बात करे तो वीना नागदा जोकि बॉलीवुड की जानी मानी मेंहदी आर्टिस्ट है, वो कियारा के हाथो पर मेंहदी लगाएगी। शुक्रवार को पहुंची वीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया था जिसके बाद कियारा सिद्धार्थ की वेडिंग मेंहदी आर्टिस्ट के बारे में लोगो को कन्फर्मेशन हुई।

Desk Team