दिल्लीवालों के दिल में उतरे सिद्धार्थ मल्होत्रा, इंडिया गेट पर एक्टर के स्वीट जेस्चर को देख दीवाने हुए लोग

Summary :

सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर फैंस से मुलाकात करने इंडिया गेट पर पहुंचे। जहां उन्हें देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इस पर फैंस जमकर कॉमेंट भी कर रहे हैं।

शेरशाह फेम
सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म योद्धा को लेकर चर्चा में बने
हुए है। सबसे खास बात ये है कि इस फिल्म की शूटिंग एक्टर अपने होम टाउन देश की
राजधानो नई दिल्ली में कर रहे हैं। जहां से एक्टर का एक वीडियो इंटरनेट पर बहुत
पसंद किया जा रहा है इस वीडियो में सिड इंडिया गेट पर अपने फैंस से हाथ मिलाते नजर
आ रहे हैं। एक्टर के
सादगी भरे अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है और वो उनके इस वीडियो पर दिल
खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।

Sidharth Malhotra is keen on making his Tamil debut | Tamil Movie News -  Times of India

दरअसल, सिद्धार्थ
मल्होत्रा इंडिया गेट के पास अपनी फिल्म योद्धा की शूटिंग कर रहे हैं। जैसे ही ये
बात एक्टर के फैंस को पता चली तो उनसे मिलने के लिए इंडिया गेट पर फैंस की जमावड़ा
लग गया। ऐसे में एक्टर अपनी शूटिंग से थोड़ा वक्त निकालकर अपने चाहने वालों से
मिलने खुद इंडिया गेट पहुंच गए। वीडियो को एक पैपराजी अकाउंट से इंस्टाग्राम पर
शेयर किया गया है और वीडियो को अब तक काफी सारे लोग देख चुके हैं।

इस वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा को फैंस के बीच जाकर हाथ मिलाते और सेल्फी
लेते देखा जा सकता है। इस दौरान कुछ फैंस ने उनके हाथ में तिरंगा कलर की पट्टियां
भी दीं। वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा ब्लैक कट स्लीव हुडी के साथ फॉर्मल लुक
में नजर आ रहे हैं। अपने इस अवतार में भी एक्टर काफी कूल दिखाई दे रहे हैं। सोशल
मीडिया पर भी
सिद्धार्थ के इस स्वीट जेस्चर को लोग काफी पसंद कर रहे है।

इस वायरल वीडियो के
सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स सिद्धार्थ की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक
यूजर ने कॉमेंट कर लिखा-
‘सिड (सिद्धार्थ
मल्होत्रा) के लिए प्यार और सम्मान
‘। वहीं दूसरे ने लिखा- बॉलीवुड का शेरशाह। एक
अन्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी
, ‘ओह माय गॉड..वह सारा प्यारा डिजर्व करते हैं‘। इसके अलावा
फैंस सिद्धार्थ के हैंडसम हंक लुक के बारे में भी तारीफों के पुल बांधते नजर आए।

Yodha (2022) - IMDb

योद्धा की बात करें तो यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें दिशा पाटनी और राशि खन्ना भी अहम किरदारों में नजर आएंगी। फिल्म ‘योद्धा‘ 11 नवंबर 2022, को सिनेमाघरों में रिलीज
होगी। फिल्म योद्धा से सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरे बार धर्मा प्रोडक्शन से जुड़े
हैं। साल 2012 में धर्मा प्रोडक्शन की ही फिल्म
‘स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर‘ से सिद्धार्थ ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

Desk Team