AICWA ने किया मीका सिंह को बैन, पाकिस्तान में मुशर्रफ के रिश्तेदार की शादी में किया था परफॉर्म

Summary :

हाल ही में पंजाबी सिंगर मीका सिंह नई पाकिस्तान में परफॉर्म किया और इस परफॉरमेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। अब ये परफॉरमेंस मीका सिंह पर भारी पड़ गया है।

हाल ही में पंजाबी सिंगर मीका सिंह नई पाकिस्तान में परफॉर्म किया और इस परफॉरमेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। अब ये परफॉरमेंस मीका सिंह पर भारी पड़ गया है।  पूरे भारत में उनकी कड़ी आलोचना हो रही है, साथ ही ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने उनपर बैन लगा दिया है।
जी हां पंजाबी सिंगर का ये परफॉरमेंस ऐसे वक्त पर हुआ जब भारत और पाकिस्तान के रिश्ते बेहद तल्ख़ चल रहे है। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाने के बाद भारत-पाकिस्तान जबरदस्त तनातनी चली आ रही है। अब पाकिस्तान में गाना मीका के लिए बड़ा सिरदर्द ले आया है। 
ताजा खबर के अनुसार, ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है कि वो किसी को भी मीका सिंह के साथ काम करने की अनुमति नहीं देंगे। सूचना और प्रसारण मंत्रालय को भी इस मामले का संज्ञान लेने के लिए कहा गया है। 
बैन के साथ साथ एसोसिएशन ने मीका सिंह का बहिष्कार करने का भी ऐलान किया गया है। एसोसिएशन का कहना है कि मीका ने पैसों के लिए ये काम किया ऐसे वक्त पर किया है जब उन्हें दोनों देशों के बीच स्थिति बेहद खराब है। 
गौरतलब है कि मीका सिंह ने कराची के एक अरबपति की शादी में बॉलीवुड गानों पर परफॉर्म किया। कराची के ये अरबपति पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के रिश्तेदार हैं। लेकिन अभी इस बात  की पुष्टि नहीं हुई है कि यह वीडियो पाकिस्तान का ही है और यह कब का है? 
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स मीका सिंह पर को खूब खरी खोटी सुना रहे है। वीडियो में मीका ‘जुम्मे की रात’ गाने पर परफॉर्म कर रहे है। मीका के परफॉरमेंस पर पाकिस्तान में भी राजनीति गरमा गयी है और खबर के मुताबिक़  मीका ने यह परफॉर्मेंस 8 अगस्त की रात को दी है।
देखिये मीका सिंह वायरल वीडियो