संदीप नाहर के खुदकुशी कर लेने के बाद स्वर्गीय एक्टर की पत्नी पर भड़के फैंस, बोले- कंचन को अरेस्ट करो

Summary :

बॉलीवुड एक्टर संदीप नाहर का इस तरह अचानक मृत्यु हो जाने से हर कोई सदमे में है। वहीं संदीप की मौत से बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन जगत तक सभी लोग हैरान है।

बॉलीवुड एक्टर संदीप नाहर का इस तरह अचानक मृत्यु हो जाने से हर कोई सदमे में है। वहीं संदीप की मौत से बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन जगत तक सभी लोग हैरान है। दरअसल संदीप ने अपनी आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो फेसबुक पर साझा किया था। इस वीडियो में उन्होंने अपनी पत्नी कंचन और सास को मौत का जिम्मेदार ठहराया है,जिसके बाद अब सभी लोग उनकी पत्नी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और संदीप के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।
 
लोगों ने एक्टर को दी श्रद्धांजलि
संदीप नाहर की मौत के बाद से ही इंटरनेट पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है। संदीप के अचानक इस तरह दुनिया को अलविदा कह देने के बाद से उनके चाहने वाले बहुत दुखी हैं। संदीप के सुसाइड नोट और वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है,जिसे लेकर अब सोशल मीडिया पर लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। 
इतना ही नहीं अभिनेता के निधन के बाद ट्विटर की जनता ने उनकी पत्नी कंचन शर्मा की गिरफ्तारी की मांग भी की है। वहीं कई लोग उनकी आत्महत्या के पहले शेयर किए गए वीडियो को दोबारा साझा कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। तो कुछके इस सुसाइड नोट को दिल तोडऩे वाला बता रहे हैं। 

वहीं एक यूजर ने इस खबर को साझा करते हुए लिखा, कंचन ने मुझे 100 बार सुसाइड करने की धमकी दी थी। संदीप ने लिखा। ये कई भारतीय पुरुषों की कहानी है जो आत्महत्या और ब्लैकमेल से जूझते हैं। इसी के साथ इस यूजर ने #ArrestKanchanSharma का हैशटेग भी इस्तेमाल किया।
मालूम हो संदीप नाहर ने आत्महत्या करने से पहले ही एक वीडियो और पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने अपनी खुदखुशी का कारण अपनी पत्नी कंचन को बताया था। इतना ही नहीं संदीप ने वीडियो में अपनी पत्नी पर कई आरोप भी लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कंचन उनसे इतना झगड़ा करती थीं जिसका कोई हिसाब नहीं। वो अक्सर पुरानी बातों और हमेशा अतीत को लेकर झगड़ा करती रहती थी। 

Desk Team