कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में इस वीकेंड सनी देओल अपने करण देओल के साथ नजर आनेवाले हैं। ‘ढाई किलो का हाथ’ डायलॉग को मशहूर करने वाले सनी देओल इस मौके पर अपने बेटे करण की आने वाली फिल्म ‘वेले’ का प्रमोशन करने पहुंचेंगे। वहीं जब अजीब और मजेदार सवाल पूछने की बात हो, तो मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की हाजिरजवाबी का कोई जवाब नहीं होता!

इस एपिसोड के कई प्रोमो सामने आए है जिसमें दोनों कपिल के साथ खूब मस्ती करते दिखाई दे रहे है। शो के प्रोमो को देखकर कहा जा सकता है कि ये बेहद मजेदार रहने वाला है। इस दौरान सनी ने कपिल के सामने एक बेहद मजेदार वाकये के कपिल के साथ साझा किया। सनी ने बताया कि एक बार जब वो जूही चावला के साथ रोमांटिक सीन कर रहे थे तो करण देओल उन्हें देखकर जोर-जोर से रोने लगे।
हुआ ये कि कपिल ने सनी से सवाल किया कि वो अपने पिता धर्मेंद्र और बेटे करण के सामने इंटीमेट सीन करने में कितने सहज होते है। इस पर सनी ने बेहद मजेदार कहानी बताई। उन्होंने कहा कि एक बार वो अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। जिसमें उन्हें हीरोइन को गले लगाना था। तब करण भी फिल्म के सेट पर मौजूद थे। वो अपने कजिन के साथ बैठे हुए थे। उन्होंने कहा कि “ये बहुत छोटा था और मैं जूही चावला के साथ गाने का सीक्वेंस शूट कर रहा था। मैंने जैसे ही उसे गले लगाया वो पीछे जोर-जोर से रोने लगा।” ये सुनकर शो में आए सभी लोग हंसने लगे।

बता दें कि करणे देओल ने पल पल दिल के पास से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह उनकी दूसरी फिल्म है। फिल्म में मौनी रॉय ने कैमियो रोल किया है। वहीं सनी देओल इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म गदर 2 की शूटिंग के लिए हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में हैं। हाल ही में सेट की तसवीरें सामने आई थी जिसमें अमीषा पटेल भी उनके संग नजर आई थीं।


Download Android App
Download iOS App



