बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि दबंग-3 में उन्हें कोई भी किरदार मिले, वह करने के लिये तैयार है। सोनाक्षी ने वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद सोनाक्षी ने दबंग-2 में काम किया। सोनाक्षी दबंग-3 में काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने तय कर लिया है कि इस फिल्म में उन्हें रोल करना ही है।
सोनाक्षी का कहना है, ‘मै नहीं जानती कि मुझे कितना बड़ा रोल मिलेगा लेकिन मुझे जो मिलेगा मैं करूंगी। मुझे फिल्म का सबसे छोटा रोल भी मिलेगा तो भी मैं ये फिल्म करूंगी। अब मैं अरबात्र भाई और सलमान पर छोड़ चुकी हूं कि मेरा रोल कितना बड़ा होगा। बस मैं दबंग में कोई भी रोल करने को तैयार हूं। सोनाक्षी ने बताया कि फिलहाल फिल्म लिखी जा रही है और अगले साल की शुरूआत तक फ्लोर पर चली जाएगी।


Download Android App
Download iOS App





