छोटे पर्दे का सबसे मशहूर टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में है। वहीं इस शो में सबसे अहम किरदार निभा रही अभिनेत्री दया बेन यानी दिशा वकानी अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों के बाद तक शो में नजर नहीं आ रही है तो अब खबरे आ रही हैं। कि शो में सोनू का अहम रोल निभाने वाली निधि भानुशाली भी इस शो को छोड़कर जाने वाली हैं।
इस वजह से सोनू जा रही हैं शो को छोड़कर…
तारक मेहता…शो में अभी तक टीम की एक मेेंमबर दिशा वकानी की भूमिका को लेकर शो में फेर-बदल कर रही थी लेकिन अब उन्हें सोनू के किरदार पर भी काम करना पड़ेगा। निधि भानुशाली के शो छोडऩे की वजह है उनकी पढ़ाई। सोनू उर्फ निधि मुंबई के मीठी बाई कॉलेज में बैचलर इन आट्र्स की पढ़ाई कर रही हैं।
अब निधि अपनी आगे की पढ़ाई में ध्यान लगाना चाहती हैं। निधि का कहना है कि वह शूटिंग के चलते वह अपनी पढ़ाई नहीं कर पाती हैं। ऐसे में पहले निधि अपनी पढ़ाई पूरी करने के इस शो को छोडऩे का निर्णय लिया है।
रिलेक्सेशन देना चाहते हैं मेकर्स…
अब शो के मेकर्स भी यही चाहते हैं कि सोनू पूरी तरह से अपनी पढ़ाई की ओर फोकस करें। और शो से किनारा कर लें। अब आने वाले एपिसोड में सोनू के किरदार को खत्म करने के लिए सोनू को पढ़ाई के लिए विदेश भेजा जा रहा है।
ऐसा दिखाया जाने की बातचीत हो रही है कि सोनू के साथ ही शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने दिशा को भी शो से बाहर निकालने की बात की है। असित मोदी ने कहा कि एक साल हो गया है दिशा टीम के साथ काम नहीं कर रही हैं। खैर इससे टीआरपी पर कोई असर तो नहीं पड़ रहा है लेकिन टीम को ऐसा लगता है कि दिशा शो में वापसी आने के निर्णय के लिए थोड़ी देरी कर रही हैं। लेकिन अब दिशा की तरह से कुछ समय तक और कोई फैसला नहीं आता है तो फिर शो में जल्दी ही बदलाव करने होंगे।


Download Android App
Download iOS App








