ओड़शि में कांग्रेस से निष्कासित होने के बाद विधायक पद से इस्तीफा देने वाले श्री जोगेश सिंह बुधवार को सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हो गये। बीजद अध्यक्ष एवं राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने श्री सिंह का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि उनके आने से आदिवासी बहुल सुंदरगढ़ जिले में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
श्री सिंह बीजद में शामिल होने वाले दूसरे कांग्रेसी विधायक हैं। इससे पहले झारसुगड़ के कांग्रेसी विधायक नवकिशोर दास भी बीजद में शामिल हो चुके हैं। श्री दास को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया गया था और बाद में उन्होने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया।
यह भी इत्तेफाक ही रहा कि दोनों नेता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रदेश दौरे पर आने से पहले ही बीजद में शामिल हुए। श्री गांधी का बुधवार को दोपहर बाद भवानीपटना और राउरकेला में रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है। इससे पहले वह 24 जनवरी को भुवनेश्वर आये थे, तब एक दिन पूर्व श्री दास ने बीजद की सदस्यता ग्रहण की थी।


Download Android App
Download iOS App



