रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी राजेश तिवारी ने उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक का आज पदभार संभाला। वर्ष 1981 बैच के भारतीय रेलवे इलैक्ट्रीकल इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी श्री तिवारी इससे पहले उत्तर रेलवे में अपर महाप्रबन्धक के पद पर कार्यरत थे। वह रेल में विभिन्न वरिष्ठ प्रमुख जोन एवं यूनिट जैसे मध्य रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, पूर्व तटीय रेलवे, उत्तर रेलवे, रेलवे विद्युतीकरण संगठन, अनुसंधान व अभिकल्प मानक संगठन तथा डीजल लोकोमोटिव वर्क्स में सेवाएं प्रदान की है।
श्री तिवारी अपर महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे-नई दिल्ली, प्रमुख मुख्य बिजली इंजीनियर, उत्तर रेलवे-नई दिल्ली, वरिष्ठ उप महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे-इलाहाबाद, मण्डल रेल प्रबन्धक-सोनपुर, पूर्व मध्य रेलवे, मुख्य बिजली इंजीनियर, डीजल लोकोमोटिव वर्क्स-वाराणसी, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक-बिलासपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवा दे चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



