अब एक्टर सोनू सूद ने मदद के लिए जरूरतमंदो के लिए नंबर शेयर किए,बोले- चलो घर छोड़ दूं…

Summary :

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों गरीबों और असहाय लोगों की जिस तरह से मदद करने के लिए आगे आए है इससे वो देशवासियों के लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों गरीबों और असहाय लोगों की जिस तरह से मदद करने के लिए आगे आए है इससे वो देशवासियों के लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं। इतना ही नहीं सोनू सूद को अपने इस नेक काम के लिए सोशल मीडिया पर खूब तारीफें और लोगों की ढेरो दुआएं भी मिल रही है। वहीं सोनू सूद खासतौर पर प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए इस समय सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव है साथ ही पल पल के अप्डेट्स भी फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं और इसी के माध्यम वो फैंस के साथ संपर्क में हैं।
एक्टर ने किया वादा
इंटरनेट की दुनिया में कई सारे ऐसे लोग जो कोई अपने भाइयों से तो कोई अपने परिवार वालों से  मिलने को बेताब है और ऐसे में सोनू ने हर भाई को भाई से और अन्य फंसे हुए परिवार वालों को  मिलाने की तैयारी की है। वहीं सोनू ने एक ट्वीट के जवाब में लिखा है कि वो वादा करते हैं कि जल्द से जल्द ही फंसे हुए प्रवासी मजदूर अपने परिवारों से मिलायेंगे ।

वैसे सोनू सूद इस काम में जरा भी कमी नहीं रहने देना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने प्रवासी मजदूरों के लिए पने कॉन्टैक्ट नंबर भी साझा किए हैं। सोनू ने ट्वीट करके कहा है, मेरे प्यारे श्रमिक भाइयों और बहनों, अगर आप मुंबई में हैं और घर जाना चाहते हैं तो कृपया 180012133711 पर कॉल करें या 9321472118 पर नाम और पता वॉट्सऐप करें। आप कितने लोग हैं और कहां जाना चाहतें, हमें बताएं। हमारी टीम जल्दी आपसे संपर्क करेगी,धन्यवाद।

वहीं एक ट्विटर यूजर ने लिखा, सोनू सूद सर, यूपी के रहने वाले मेरे भाई शाहजेब पिछले 6 महीने से महाराष्ट्र में फंसे हुए हैं,उन्होंने वापस आने के लिए हर रास्ता आजमाया लेकिन असफल रहे। प्लीज उन्हें यूपी में कहीं भी पहुंचाने में मदद करें ताकि हम दोबारा उनसे मिल सकें।

ऐसे में सिर्फ एक दो ही नहीं बल्कि कई सारे लोगों ने उन्हें टैग करते हुए उनके साथ अपनी परेशानियां  साझा की और एक्टर सोनू सूद भी इन सभी की अपनी और से पूरी-पूरी मदद कर रहे हैं।
बता दें कि सोनू सूद मजदूरों के लिए बस से लेकर खाने के लिए भोजन आदि की सुविधा अपने पैसों से ही कर रहे हैं। अभी तक एक्टर हजारों की तादात में लोगों को उनके घर भेज चुके हैं। इसके अलावा सोनू सूद का कहना है, जब तक वह हर एक प्रवासी मजदूर अपने घर नहीं पहुंच जाता अपनी मुहिम को जारी रखूंगा। इसके लिए चाहे कितना भी काम और मेहनत करनी पड़े। अंतिम मजदूर के उसके घर पहुंचने तक चैन से नहीं रह सकता।

Desk Team