शादी के बंधन में बंधे साउथ एक्टर Varun Tej और Lavanya Tripathi, शादी से पहली झलक आई सामने

Summary :

 

 

ये फोटोज मंडप की है जिसमें वरुण और लावण्या खिलखिलाते हुए हंसते दिखे. वहीं दोनों की केमिस्ट्री भी दमदार दिखीं. दोनों एक दूसरे को प्यार भरी नजर से देखते दिखे
खास बात है कि वरुण और लावण्या की शादी वहीं पर हुई जहां पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने शादी के सात फेरे लिए थे. वरुण तेज साउथ के बड़े घराने से ताल्लुक रखते हैं. वरुण एक्टर नागेंद्र बाबू के बेटे और चिरंजीवी-पवन कल्याण के नेफ्यू हैं
इस खास मौके पर वरुण तेज क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आए तो वहीं लावण्या रेड कलर की लहंगा चोली पहने दिखीं. अपने लहंगे से मैचिंग जूलरी भी पहनी जिसमें लावण्या बला की खूबसूरत लग रही हैं. फोटो में एक्ट्रेस गले में भारी हार और मांग टीका लगाए नजर आईं
इसी साल 9 जून, 2023 को सगाई की थी.अपनी शादी को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए वरुण विटेंज कार में बैठकर अपनी दुल्हनियां को लेने पहुंचे थे.फोटोज में वरुण काफी एक्साइटेड नजर आए. वरुण की कार बारातियों से घिरी हुई थी
इस शादी की फोटोज जैसे ही सामने आई तो लोगों की नजरें उनकी तस्वीरों से हटना मुश्किल हो गया. इन फोटोज में दोनों सितारे बेहतरीन लगे

Desk Team