Splitsvilla 16 Winner: MTV के पॉपुलर डेटिंग रिएलिटी शो स्प्लिट्सविला X6 (Splitsvilla 16) का ग्रैंड फिनाले आखिरकार खत्म हो गया और इस सीजन की विजेता जोड़ी का ऐलान भी कर दिया गया। लंबे समय तक चले रोमांचक टास्क, ड्रामा और रोमांस के बाद कुशल तनवर (गुल्लु) और कायरा अनू ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।
Splitsvilla 16 Finalist: फिनाले में कांटे की टक्कर

इस सीजन के ग्रैंड फिनाले में कुल चार जोड़ियां शामिल थीं:
कुशल तनवर और कायरा अनू
योगेश रावत और रुरु ठाकुर
सोराब बेदी और निहारिका तिवारी
टेन डे विलियर्स और सौंधार्या शेट्टी
ऐसे में फिनाले के टास्क में सभी जोड़ियों ने कड़ा कॉम्पटीशन दिखाया, लेकिन गुल्लु-कायरा की जोड़ी ने अपनी बेहतरीन केमिस्ट्री और स्ट्रैटेजी के दम पर सभी को पीछे छोड़ दिया।
Kushal Kayra Become Winners: कुशल-कायरा ने जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये की प्राइज मनी

फिनाले में शानदार प्रदर्शन के साथ गुल्लु और कायरा ने सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं जीती, बल्कि 20 लाख रुपये की प्राइज मनी भी अपने नाम की। ऐसे में उनकी जीत ने दर्शकों को भी रोमांचित कर दिया।
Splitsvilla 16 Winner: टास्क के साथ ड्रामा और इमोशन का तड़का

ग्रैंड फिनाले में सिर्फ टास्क ही नहीं, बल्कि जबरदस्त ड्रामा और विवाद भी देखने को मिला। कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस और इमोशनल मोमेंट्स ने एपिसोड को और भी मजेदार बना दिया। दर्शकों को पूरे एपिसोड में हाई वोल्टेज एंटरटेनमेंट देखने को मिला।
Fans Reaction On Winners: सोशल मीडिया पर खुशी की लहर
-1779003357310.jpg)
इसके बाद जैसे ही विजेताओं के नाम का ऐलान हुआ, वैसे ही सोशल मीडिया पर कुशल (गुल्लु) और कायरा ट्रेंड करने लगे। फैंस ने इस जोड़ी को पहले से ही मजबूत दावेदार माना था और फिनाले में उनकी जीत पर बधाइयों की बाढ़ भी आ गई। कई यूजर्स ने उन्हें “डिजर्विंग विनर्स” भी बताया।


Download Android App
Download iOS App




