पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बिग बॉस के फाइनलिस्ट श्रीसंथ एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। जी हाँ इन दिनों ये खेल जगत की वजह से नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री में अपनी परफोर्मेस की वजह से खूब चर्चा में है। बिग बॉस में अपने जबरदस्त गेमप्ले से श्रीसंथ ने अच्छी खासी फैन फॉलोविंग बनायीं है।
टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में श्रीसंथ साथ कंटेस्टेंट दीपिका कक्कड़ के साथ अपने मजबूत रिश्ते को लेकर भी खूब चर्चा में थे और फैंस को भी दीपिका के साथ उनकी बॉन्डिंग काफी पसंद आयी। दोनों ने शो के दौरान भाई बहन की जोड़ी को बखूबी निभाया और इस बाइंडिंग का दोनों को काफी फायदा मिला।
बिग बॉस के सीजन 12 में ये भाई बहन की जोड़ी अंत तक बनी रही और दीपिका ने जहाँ इस शो को जीता श्रीसंथ फर्स्ट रनर उप रहे। लेकिन अब लगता है इस भाई बहन की जोड़ी में दरार आ गयी है। क्योंकि बीते दिनों श्रीसंथ ने सोशल मीडिया पर दीपिका कक्क्ड़ को अनफॉलो कर दिया है।
श्रीसंथ के अपनी मुंहबोली बहन दीपिका कक्कड़ को अनफॉलो करने की बाद जैसी ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई श्रीसंथ से सवाल हुआ की उन्होंने आखिर ऐसा क्यों किया और श्रीसंथ ने बताया भी दीपिका कक्कड़ को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने का फैसला उन्होंने क्यों लिया।
श्रीसंथ ने एक किनतेर्विएव में बताया की उन्होंने दीपिका को अनफॉलो इसलिए किया है क्योंकि दीपिका ने उनकी पत्नी भुवनेश्वरी को अनफॉलो किया था और जो उनकी पत्नी क इज्जत नहीं करता वो उनके लिए इज्जत देने का हकदार नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा की दीपिका के फैंस उनकी पत्नी और बच्चों को गालियां देते है और दीपिका ने अपन फैंस को भी ऐसा करने से नहीं रोका।
श्रीसंथ ने आगे कहा बहन के नाते दीपिका का फ़र्ज बनता था की वो अपने फैंस को ऐसी अभद्रता करने से रोके पर उसने ऐसा नहीं किया। वो इस रिश्ते की सम्मान देते थे इसलिए उन्होंने दीपिका से कुछ नहीं कहा पर हकीकत यही है की दीपिका कक्कड़ उनके लिए अब कोई मायने नहीं रखती।
आपको बात दें श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी बिग बॉस के दौरान एक ओपन क्रिटिक की भूमिका में थी और उन्होंने शो के सभी सदस्यों के साथ साथ श्रीसंथ के लिए भी साफ़ स्पष्ट राय दी। भुवनेश्वरी ने सोशल मीडिया पर दीपिका के जीतने पर कहा था की उनके जीतने में श्रीसंथ का बड़ा हाथ था लेकिन श्री को इस बात का जरा भी क्रेडिट उन्होंने नहीं दिया।
आपको बता दें बहुत सारे सेलेब्रिटी दीपिका कक्कड़ के शो जीतने से खुश नहीं थे ओर उनका मानना था की शो के असली विजेता श्रीसंथ थे पर ऐसा नहीं हुआ। भुवनेश्वरी इससे पहले दीपिका को नॉमिनेशन के दौरान भी काफी लताड़ चुकी है जब उन्होंने श्रीसंथ को नॉमिनेट किया था।


Download Android App
Download iOS App










