हाल ही में बिग बॉस फेम एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया और इस जश्न के लिए उन्होंने अपने खास दोस्तों को शानदार पार्टी भी दी। सबसे मिलकर इस जश्न पर खूब एन्जॉय किया और अब इस बर्थडे बैश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खासी वायरल हो रही है।

सृष्टि रोड़े के कथित बॉयफ्रेंड रोहित सुचंती इस पार्टी में शामिल नहीं हुए पर एक्ट्रेस ने अपने बाकी दोस्तों की जबरदस्त खातिरदारी की। अपने दोस्तों को जीभ चिढ़ाते हुए भी सृष्टि की तस्वीर सामने आयी है।

सृष्टि रोड़े अपनी बर्थडे पार्टी में ख़ासा एन्जॉय करती दिखी और इस जश्न की ख़ुशी उनके चेहरे पर साफ़ देखी जा सकती है। अपने दोस्तों के गैंग के साथ सृष्टि का फ़िल्मी अंदाज भी नजर आया।

सृष्टि रोड़े ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी में डीजे की धुन पर खूब डांस किया। इस डांस के कई वीडियोस उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किये है।

सृष्टि रोड़े के इस बर्थडे बैश में बिग बॉस 12 में नजर आ चुकी सबा और सोमी खान भी शामिल हुई। दोनों बहनों के साथ सृष्टि ने जमकर धमाल मचाया।

रोहित सुचांति भले ही इस पार्टी में शामिल नहीं हो पाए पर उन्होंने सृष्टि रोड़े के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर बेहद प्यार से बर्थडे विश किया।

रोहित सुचंती और सृष्टि के बीच अफेयर की खबरें लगातार सामने आ रही है पर रोहित ने अपने पोस्ट में सृष्टि को विश करते हुए इस बात को भी साफ़ कर दिया की वो दोनोंसिर्फ अच्छे दोस्त है।

अपने बर्थडे बैश में सृष्टि रोड़े लाइट पर्पल कलर की आकर्षक ड्रेस में नजर आयी और साथ में उन्होंने काफी लाइट मेकअप किया हुआ था। उनके इस लुक की तारीफ उनके फैंस ने भी की है।



Download Android App
Download iOS App



