बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने डायरेक्टर राजामौली की बिग बजट फिल्म ‘ट्रिपल आर‘ से साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा है। इससे पहले
आलिया ने कभी किसी साउथ मूवी में काम नहीं किया था। ‘ट्रिपल आर‘ से आलिया ने साउथ इंडस्ट्री में धमाकेदार
एंट्री की। आलिया और फिल्म के डायरेक्टर राजामौली के बीच भी एक अच्छा बॉन्ड ट्रिपल
आर के प्रोमोशन के दौरान देखने को मिला, जिसे देखकर लग रहा था कि आलिया और
राजामौली फिर से किसी मूवी के लिए साथ आएंगे।
हालांकि फिल्म के रिलीज के कुछ वक्त बाद ही आलिया ने राजामौली को सोशल मीडिया
पर अनफॉलो करके सभी को चौंका दिया था। जिसे लेकर अफवाहें फैली की आलिया फिल्म में
अपने रोल को लेकर फिल्म के डायरेक्टर से नाराज हैं इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया
है। वहीं, इन अफवाहों के बाद एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा नोट लिख इन अफवाहों को खारिज किया
था। वहीं, अब एस एस राजामौली भी आलिया संग अपने प्रोफेशनल
रिश्ते पर चुप्पी तोड़ दी हैं।
हाल ही में जब साउथ
के फेमस डायरेक्टर एस एस राजामौली से इन अफवाहों पर सवाल पूछा गया तो डायरेक्टर ने कहा, ‘अगर आप कोई अच्छा
प्रोजेक्ट बना रहे हैं और उसके लेकर अफवाहें ना फैलें तो इसका मतलब है कि वो
प्रोजेक्ट लोगों के बीच प्रभाव नहीं छोड़ पा रहा है।‘
इसके बाद जब
राजामौली से पूछा गया कि क्या वो भविष्य में आलिया के साथ काम करना चाहेंगे तो
उन्होंने कहा, ‘मैं आलिया को बहुत पसंद करता हूं। मुझे उनकी
एक्टिंग काफी पसंद है। मैं उनके साथ दोबारा जरूर काम करना चाहूंगा। मुझे आलिया के
साथ काम करने में बहुत मजा आया और मैं आगे जरूर उनके साथ हाथ मिलाना चाहूंगा।’
बता दें कि आलिया
रणबीर कपूर संग
अपनी शादी के कुछ दिनों बाद ही करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग के लिए दिल्ली चली गई थी। फिल्म में न्यूलीवेड रणवीर सिंह और शबाना
आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन जैसे दिग्गज एक्टर्स के साथ स्क्रीन
स्पेस शेयर करेंगी। फिल्म 10 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों
में रिलीज होगी।


Download Android App
Download iOS App







