फिल्मी कलाकारों की तरह उनके बच्चे भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी उनमें से हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इनदिनों उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो उनके क्लासरूम का है। उस वीडियो में सुहाना अपने फ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं।
कैमरे को देखते ही सुहाना अपने बालों को हाथों से सहलाती हैं और मुस्कुराती हैं। हालांकि उनका यह वीडियो कितना पुराना है यह पता नहीं चल पाया है। वैसे यह पहली बार नहीं है जब उनका कोई वीडियो वायरल हुआ हो। सुहाना अभी पढ़ाई कर रही हैं लेकिन वह भी अपने पिता की तरह बॉलीवुड में काम कर नाम कमाना चाहती हैं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



