बॉलीवुड के किंग खान की लाड़ली बेटी सुहाना खान सबसे मशहूर स्टारकिड्स में से एक है और आये दिन सोशल मीडिया अपर किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरती है। सुहाना को एक्टिंग का शौक है और वो अपने पिता के नक्शेकदम पर अपनी जर्नी शुरू कर चुकी है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर सुहाना खान का एक तस्वीर सामने आयी है, जिसमे वो अपने लेज के प्ले में मुख्य भूमिका निभा रही है। सुहाना इस तस्वीर में एक मांझी हुई कलाकार की तरह परफॉरमेंस देती दिखाई दे रही है।

सोशल मीडिया अपर वायरल इस तस्वीर में सुहाना सफेद टी-शर्ट, ब्लैक पैंट और एक काली टोपी पहनी हुई है। इस तस्वीर में सुहाना के साथ उनका साथी कलाकार भी नजर आ रहा है और दोनों प्ले के लिए एक्सप्रेशन देते दिखाई दे रहे है।

सुहाना खान सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती है और उन्हें इंस्टाग्राम पर लम्बी फैन फॉलोविंग है। उनकी फोटो पर फैंस ने काफी पॉजिटिव रेस्पॉन्स दिए है और साथ ही जल्द से जल्द उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखने की इच्छा भी जताई है।
बता दें सुहाना खान अपने दोस्त की शार्ट फिल्म में भी काम कर चुकी है ओर उन्होंने कुछ समय पहले फिल्म का पोस्टर और टाइटल ऑनलाइन शेयर किया गया था। फिल्म का टाइटल द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू है और इसका निर्देशन थियोडोर गिमेनो ने किया था।

सुहाना की इस शार्ट फिल्म के पोस्टर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे और उनकी परफॉरमेंस की काफी तारीफ भी हुई थी। सुहाना अक्सर अपनी तस्वीरें और कॉलेज एक्टिविटीज की तस्वीरें शेयर करती रहती है।
बता दें फिलहाल सुहाना न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में अपना करियर संवारने के लिए फिल्ममेकिंग का कोर्स कर रही है। हाल ही में सुहाना ने इंग्लैंड के ससेक्स के आर्डिंगली कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है।


Download Android App
Download iOS App



