मुंबई: रणदीप हुड्डा और सनी लियोन फिर से साथ काम करने जा रहे हैं। सनी और रणदीप को पश्चिम एशिया के एक फैशन रिटेलर स्प्लैश फैशन ने भारत में व्यापार के लिए उपयुक्त चेहरे के तौर पर अनुबंधित किया है। ब्रांड की ओर से एक बयान में कहा गया कि एक जुलाई से शुरू हो रहे इस ब्रांड के विज्ञापन में अभिनेता रणदीप दिखाई देंगे। रणदीप ने कहा कि वह भारत में इस ब्रांड के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को आकर्षित करने और उन्हें अच्छा दिखने और महसूस करने के लिए भविष्य में अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे।
सनी लियोनी ने कहा, ‘मैं स्प्लैश जैसे एक वैश्विक ब्रांड के साथ जुड़कर और भारत में उनका प्रतिनिधित्व करके बहुत ही सम्मानित महसूस कर रही हूं। स्प्लैश पश्चिम एशिया का प्रमुख फैशन रिटैलर और लैंडमार्क समूह का हिस्सा है और मध्य पूर्व, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और अफ्रीका में एक बड़ी कंपनी है। सनी और रणदीप इसके पूर्व फिल्म जिस्म 2 में साथ काम कर चुके हैं। बतौर अभिनेत्री सनी ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में शुरूआत की थी।


Download Android App
Download iOS App




