बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी को बेहद पसंद किया जाता है। उनकी फैन फोल्लोविंग सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलती है। वैसे ये कहना गलत नहीं होगा की सनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।

सोशल मीडिया पर सनी काफी एक्टिव हैं। सनी लियोनी की फोटोज और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। सनी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े पोस्ट्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा फनी वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। सनी पानीपुरी का मजा लेती नजर आ रही हैं और वो बहुत ही खुश हैं।
बता दे, सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सनी एक के बाद एक पानीपुरी खाती जा रही हैं और क्यूट अंदाज में कह रही हैं कि उन्होंने सिर्फ 3 ही पानीपुरी खाई है। इस पर उनके आस-पास के लोग हंसते नजर आ रहे हैं। यही नहीं हद तो तब हो गई जब सनी ने किसी और को पानीपुरी खिलानी चाही और बाद में खुद खा कर भाग गईं।

उनकी इस क्यूट हरकत पर सभी हंसते नजर आ रहे हैं। कमेंट बॉक्स में भी सनी के फैंस फनी इमोजी शेयर कर रहे हैं। सनी लियोनी की क्यूटनेस के सभी दिवाने हो गए हैं। इस वीडियो को अब तक 14 लाख, 35 हज़ार से भी ज़्यादा बार देखा जा चूका है।


Download Android App
Download iOS App



