सुपरस्टार रजनीकांत ने चंद्रमुखी 2 मेकर्स के लिए लिखा एप्रिसिएशन नोट, कंगना का ज़िक्र तक नहीं किया

Summary :

हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म चंद्रमुखी 2 लोगों को काफी पसंद आ रही है। राघव लॉरेंस और कंगना रनौत स्टार्रर ये फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा है। अब इसी के बीच साउथ के सुपरस्टार थलाइवा ‘रजनीकांत’ ने फिल्म चंद्रमुखी 2 के लिए एक हार्टफेल्ट नोट लिखा है। जिसमें उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर P Vasu और फिल्म के लीड एक्टर राघव लॉरेंस को appreciate किया है। लेकिन उनके नोट में से फिल्म की लीड एक्ट्रेस कंगना रनौत गायब दिखी। A surprise love note 🕴🏻 from Thalaivar @rajinikanth ✍🏻❤️ We are honored by your praise for #Chandramukhi2 🙏🏻🥳 Thank you Thalaivar! 🤝#PVasu…

हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म चंद्रमुखी 2 लोगों को काफी पसंद आ रही है। राघव लॉरेंस और कंगना रनौत स्टार्रर ये फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा है। अब इसी के बीच साउथ के सुपरस्टार थलाइवा ‘रजनीकांत’ ने फिल्म चंद्रमुखी 2 के लिए एक हार्टफेल्ट नोट लिखा है। जिसमें उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर P Vasu और फिल्म के लीड एक्टर राघव लॉरेंस को appreciate किया है। लेकिन उनके नोट में से फिल्म की लीड एक्ट्रेस कंगना रनौत गायब दिखी।

अपने नोट में रजनीकांत सर ने फिल्म के डायरेक्टर P Vasu को कहानी को नए सिरे से लिखने के लिए और उसको और इंट्रस्टिंग बनाने के लिए उनकी सराहना की और कहा कि सिनेमा प्रेमियों को ये ज़रूर पसंद आएगी। फिल्म के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इसके अलावा, रजनीकांत ने इस नोट में फिल्म के लीड एक्टर राघव लॉरेंस के उल्लेखनीय योगदान को पहचानते हुए,उनके एक्सेप्शनल पेरोर्मन्स के लिए उनकी तारीफ़ की । चंद्रमुखी 2 के पीछे के प्रोडक्शन हाउस, लाइका प्रोडक्शंस ने,रजनीकांत के हार्टफेल्ट नोट के लिए उनका धन्यवाद् ज़ाहिर करते हुए उनका नोट ट्विटर पर शेयर किया है।

वहीं फिल्म के लीड एक्टर राघव लॉरेंस, जो रजनीकांत के इस gesture से काफी खुश थे, ने अपना आभार व्यक्त करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने चंद्रमुखी 2 के लिए रजनीकांत के प्रोत्साहन के महत्व पर जोर देते हुए अपने “भाई, गुरु और अपने थलाइवा सुपरस्टार” के लिए अपनी गहरी सराहना व्यक्त की। surprisingly कंगना ने भी नोट में से अपनी absesnce को ज़्यादा तवज़्ज़ो न देते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल से रजनीकांत के नोट पर अपनी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होने रजनीकांत का आभार व्यक्त किया।

Desk Team