महिला ने की भूत से शादी, फिर लिया तलाक लेकिन अब जिंदगी बन गई नरक, जानिए ये अजीबोगरीब मामला

Summary :

भारत में माना जाता है कि अगर कोई इंसान मांगलिक है तो उसकी शादी पीपल के पेड़ से करा दो, ताकि उनका मंगल दोष उतर जाए। लेकिन इसके बाद लोगों को कई बार ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ जाता है जिनके बारे में उन्होंने कभी भूत-प्रेत की कहानियों में ही सुना होता है। खैर, ये बात रही हमारे भारतीय समाज की लेकिन आज हम आपको जिस महिला के बारे में बताने वाले है, जिसने एक भूत से शादी है, जी हां, आपने सही पढ़ा, इस महिला ने भूत से शादी की है लेकिन अब उसकी जिंदगी में उथल-पुथल मच…

भारत में माना जाता है कि अगर कोई इंसान मांगलिक है तो उसकी शादी पीपल के पेड़ से करा दो, ताकि उनका मंगल दोष उतर जाए। लेकिन इसके बाद लोगों को कई बार ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ जाता है जिनके बारे में उन्होंने कभी भूत-प्रेत की कहानियों में ही सुना होता है। खैर, ये बात रही हमारे भारतीय समाज की लेकिन आज हम आपको जिस महिला के बारे में बताने वाले है, जिसने एक भूत से शादी है, जी हां, आपने सही पढ़ा, इस महिला ने भूत से शादी की है लेकिन अब उसकी जिंदगी में उथल-पुथल मच गई है।

बता दें, ये कहानी ब्रोकार्ड (Brocarde) नाम की महिला की है, जो पेशे से सिंगर है। महिला का कहना है कि उसे एक सैनिक के भूत से एक नज़र में ही प्यार हो गया था, फिर उसने भूत से शादी भी कर ली लेकिन जल्दी ही उसे अपनी गलती का एहसास हो गया। बता दें, ब्रोकार्ड को साल 2021 में एडवर्डो नाम के सैनिक का भूत अपने ही घर पर मिला था। महिला भूत की पर्सनैलिटी पर फिदा हो गई। दोनों में प्यार परवान चढ़ा और उन्होंने जल्दी ही शादी का फैसला भी कर लिया।

लेकिन भूत तो भूत ही होता है, एक बार पीछे पड़ जाए तो पीछा छुड़वाना काफी मुश्किल हो जाता है। अब ऐसा ही हुआ महिला के साथ। जल्द ही उसे अपनी गलती का एहसास हो गया। जिसके बाद महिला ने भूत से ये कहकर तलाक ले लिया कि वो गैर जिम्मेदार है और टिककर रहना ही नहीं चाहता है। लेकिन कहानी में ट्वीस्ट तब आता है जब भूत उसका पीछा हर जगह करने लगता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Brocarde (@brocarde)


मालूम हो, ब्रोकार्ड का दावा है कि तलाक के बाद वो दूसरे मर्दों के साथ जैसे ही नज़दीकियां बढ़ाती है, उसका पूर्व पति यानी भूत उसे डराने लगता है। वो तलाक के बाद पेरिस ट्रिप पर गई थी, जहां भूत ने उसे खूब तंग किया। वो दूसरों की आइडेंटिटी लेकर उसके साथ पूरी छुट्टियों में रहा और महिला पहचान नहीं पाई। आखिरकार उसने खुद बताया कि वो एडवर्डो ही है। जब भी महिला डेट पर जाती है, वो सामने आ जाता है। सिंगर का कहना है कि भूत दिखते भले ही आकर्षक हों लेकिन असल में वो डरावने और खतरनाक ही होते हैं।

Ritika Jangid