दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का नाम बहुत बार सारा अली खान के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहा है। ये दोनों स्टार एक साथ फिल्म केदारनाथ में नजर आए थे और जब से ही इनके अफेयर की खूब चर्चा होने लगी थी। वहीं खबर तो यह खूब उड़ी थी कि सारा और सुशांत ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।

अब जब सुशांत इस दुनिया में नहीं रहे और उनके केस में रोजाना नई-नई बातें निकालकर सामने आ रही हैं तो ऐसे में सुशांत के फॉर्महाउस केयर टेकर रईस ने भी सारा अली खान और सुशांत के रिश्ते को लेकर कई बड़े हैरान कर देने वाले दावे किए हैं।

फॉर्महाउस केयर टेकर रईस ने क्या कहा?
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के फॉर्महाउस केयर टेकर रईस ने आईएनएस को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि सारा अली खान का साल 2018 से ही सुशांत सिंह के साथ फॉर्महाउस पर आना-जाना होने लगा था। इतना ही नहीं दोनों जब कभी फॉर्म पर आते थे तब दोनों उधर 3 से 4 दिन तो जरूर रुकते थे।

वहीं दिसंबर 2018 में थाईलैंड ट्रिप से वापस आने के बाद सुशांत और सारा सीधे एयरपोर्ट से फॉर्म पर ही आए,उस समय रात के करीब 10-11 बज रहे थे और उनके साथ में उनका एक दोस्त भी था।

रईस ने आगे बताया कि सारा का फॉर्म के सभी वर्कर्स के प्रति व्यवहार बहुत अच्छा था। सारा काफी सिंपल नेचर की हैं। इस दौरान दिल छू देने वाली बात यह थी अभिनेत्री फॉर्महाउस पर काम करने वाली आंटी को सुशांत सर की तरह ही मौसी कहती थीं। साथ ही मुझे वो रईस भाई कहकर बुलाती थीं।

क्या सारा को प्रपोज करने वाले थे सुशांत?
वैसे रईस ने इंटरव्यू में यह दावा भी किया है कि सुशांत अभिनेत्री सारा अली खान को प्रपोज करने की प्लान बना रहे थे। सुशांत सर, मैम को अपने दमन ट्रिप के वक्त ही प्रपोज करने की सोच रहे थे और इसी के साथ वो सारा को कोई गिफ्ट भी देना चाहते थे। इसके लिए सर ने सारा मैम के लिए कुछ ऑर्डर भी किया था,मगर ट्रिप पोस्टपोन हो गया।

इसके बाद सुशांत ने फिर केरल का भी ट्रिप बनाया,परंतु वहां पर भी दोनों साथ में नहीं जा सके। इसके बाद मुझे ये मालूम हुआ कि साल 2019 के फरवरी या मार्च महीने में उनका बे्रकअप हो गया। जिसके बाद सारा अली खान जनवरी 2019 के बाद फार्महाउस कभी दोबारा नहीं आई।


Download Android App
Download iOS App



