सुजैन खान हुई ओमिक्रॉन वैरिएंट का शिकार, पोस्ट शेयर कर बयां किया अपना दर्द

Summary :

दुनियाभर में कोरोना वायरस एक बार फिर तबाही मचा रहा है। लेकिन इस वायरस की दहशत के बीच ओमिक्रॉन वैर‍िएंट का भी प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है।

दुनियाभर में कोरोना वायरस एक बार फिर तबाही मचा रहा है। लेकिन इस वायरस की दहशत के बीच ओमिक्रॉन वैर‍िएंट का भी प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। जहां बीते दिनों कई सेलेब्स कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए है पर ओमिक्रॉन वैर‍िएंट से अब तक सितारें बचे हुए थे। मगर अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बॉलीवुड में ओमिक्रॉन वैर‍िएंट ने दस्तक दे दी है। जी हां, खबर है कि सुजैन खान ओमिक्रॉन से संक्रमित हो गई है। जिसकी जानकारी उन्होंने पोस्ट शेयर करके दी है।
 
दरअसल, सुजैन खान का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है, इस बात की जानकरी उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के जरिये दी है कि वह ओमिक्रॉन वैरियंट से संक्रमित हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि ये काफी तेजी से फैलने वाला वायरस है।
सुजैन ने अपनी एक तस्वीर शेयर करके इसके कैप्शन में लिखा, ‘कोव‍िड-19 को दो साल तक चकमा देने के बाद, तीसरी साल 2022 में इस जिद्दी ओमिक्रॉन वैर‍िएंट ने मेरे इम्यून‍ स‍िस्टम में आख‍िरकार हमला कर ही दिया। पिछली रात मेरा टेस्ट पॉज‍िट‍िव आया था। प्लीज सुरक्ष‍ित रहें और अपना ध्यान रखें। ये बहुत ही संक्रामक है।

वहीं अब सुजैन के इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस और दोस्त उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है। नीलम कोठारी, फराह खान अली, ब‍िपाशा बसु, जॉर्ज‍िया एंड्र‍ियानी, संजय कपूर समेत अन्य सेलेब्स और फैंस ने कमेंट किया है।
 बीते दिनों गयीं थी सैलून 
बता दें, सुजैन खान अपने एक्स हस्बैंड  ऋतिक रोशन के बर्थडे के एक दिन पहले सैलून गई थीं। वहीं ऋतिक के बर्थडे के खास दिन उन्होंने अपने एक्स-हसबैंड के लिए वीडियो कोलाज पोस्ट किया था। इसमें रितिक और उनके बेटों की तस्वीरें थीं।
  

Desk Team