बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें सस्पेंस-थ्रिलर से लेकर रोमांस का भरपूर तड़का देखने को मिला है। तापसी के साथ फिल्म में विक्रांत मेस्सी और हर्षवर्धन राणे की मुख्य भूमिका है।

तापसी ने इंटीमेट सीन पर किया खुलासा
अपने एक इंटरव्यू में तापसी ने खुलासा करके बताया कि ‘हसीन दिलरुबा’ में विक्रांत मेस्सी और हर्षवर्धन राणे उनके साथ इंटीमेट सीन करने में काफी ज्यादा खौफ में थे, उन्होंने कहा कि शायद उनकी ‘इमेज’ या फिर कोई और समस्या थी जिसकी वजह से दोनों ‘डरे’ हुए थे।

एक बातचीत में तापसी पन्नू ने बताया कि मुझे उम्मीद है कि मैंने उनके लिए इसे सहज बना दिया क्योंकि वो थोड़ा डरे हुए थे। वे सोचते थे पता नहीं ये क्या करेगी हमारे साथ। मुझे लगा दोनों लड़के बहुत डरे थे क्योंकि मुझे नहीं पता मेरी इमेज की वजह से या फिर कोई दूसरी समस्या थी। लेकिन मैं विनील के पास जाती थी और शिकायत करती थी।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वो इस तरह के सीन के लिए अपने पार्टनर को बताती हैं? तापसी ने इस पर जवाब दिया, ‘नहीं, मैं इंटीमेट सीन के बारे में अपने पार्टनर को नहीं बताती। यह मेरी प्रोफेशनल लाइफ है और इसे मैं अपनी पर्सनल लाइफ से बहुत दूर रखती हूं। मैं ऐसी उम्मीद भी नहीं करती कि वह अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के बारे में मुझसे अनुमति लेगा इसलिए उसे मुझसे भी यही उम्मीद करनी चाहिए।

बताते चले विनील मैथ्यू के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ दो जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को कनिका ढिल्लन ने लिखा है। फिल्म में तापसी के अलावा विक्रांत मैसी, हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिकाओं में हैं।


Download Android App
Download iOS App



