तारा सुतारिया ने कराया बोल्ड फोटोशूट,पहली फिल्म के बाद दिखा ये सेक्सी अंदाज

Summary :

फिल्म जगत की बेहद खूबसूरत अदाकारा तारा सुतारिया ज्यादातर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। तारा ने फिल्म मेकर करण जौहर की बहुचर्चित फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरूआत की थी।

फिल्म जगत की बेहद खूबसूरत अदाकारा तारा सुतारिया ज्यादातर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। तारा ने फिल्म मेकर करण जौहर की बहुचर्चित फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरूआत की थी। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म मरजावां की शूटिंग में बिजी हैं। 
इसके अलावा तारा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव भी रहती हैं। अक्सर वो सोशल मीडिया पर अपनी एक से एक तस्वीर शेयर करके सुर्खियां बटोरती हैं। वैसे तारा के फैंस भी उनकी इन तस्वीरों के दीवाने हैं।  
अभिनेत्री तारा सुतारिया फैशन के मामले में किसी से कम नहीं हैं। हालांकि कई आर तारा सुतारिया फैशन डिजास्टर जैसी गलती कर देती हैं और फिर वह ट्रोलिंग का शिकार भी हो जाती हैं। 
हाल ही में अभिनेत्री नेexhibit मैगजीन के सितंबर महीने के कवर पेज के लिए एक फोटोशूट करवाया है जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।  
इस तस्वीर को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। इन फोटोज में तारा का बेहद हॉट और सेक्सी अंदाज वाकई किसी को भी अपना दीवाना बना सकता है। 
तारा सुतारिया ने एक्जिबिट मैगजीन के लिए शूट कराई गई इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फोटो में तारा सुतारिया बेहद सेक्सी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में तारा ने लॉन्ग स्कर्ट पहनी हुई है। उनकी खुली और बिखरी जुल्फें उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रही है। 
एक्ट्रेस का ये फोटो शूट  मैगजीन के कवर पेज के लिए शूट किया गया है। एक्जिबिट मैगजीन के सितंबर अंक में तारा सुतारिया कवर पेज पर दिखाई देंगी। 

Desk Team