दुनिया में कई नामों के लिए बॉलीवुड फेमस है। अपने सिनेमैटिक मैजिक के लिए बॉलीवुड को जाना जाता है। लेकिन बॉलीवुड के सितारे अपने फैशनेबल सेंस के लिए भी मशहूर हैं। जब भी सितारों की फिल्मों और ड्रेसिंग की बात आती है तो उनके लिए किमत बहुत कम हो जाती है।

किमत सुनकर जहां हमारा दिमाग बंद हो जाता है वहीं से उनका सोचना शुरु होता है। मतलब यह कि वह इतने महंगे कपड़े पहनते हैं जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्रियां अक्सर इवेंट या पार्टी में बेहद खूबसूरत आउटफिट में नजर आती हैं। जितना उनका आउटफिट खूबसूरत होता है उतनी ही किमत सबसे ज्यादा होती है।

बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपने ग्लैमरस लुक से फैन्स को दीवाना करती हैं वहीं आउटफिट की कीमत से हैरान कर देती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड कुछ अभिनेत्रियों की मंहगी आउटफिट के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं उनके महंगे आउटफिट की कीमत।
1. उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड अभिनेत्री अर्वशी रौतेला ने अपने भाई की शादी में 83 लाख की साड़ी और ज्वेलरी पहनी थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
2. आलिया भट्ट

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने आईफा अवॉर्ड्स में 23 लाख रूपए का डिजाइनर जुहैर मुराद का गाउन पहना था।
3. करीना कपूर खान

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने एक्ट्रेस सोहा अली खान की बुक लॉन्च पर 5.4 लाख रुपए का सिल्क शिफॉन का गाउन पहना था।
4. दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कान्स 2017 में 5.17 लाख रुपए का डार्क वाइन कलर का गाउन पहना था।
5. ऐश्वर्या राय बच्चन

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अंबानी की पार्टी में 3.7 लाख रुपए का टुुक्सेडो गाउन।
6. प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सूनिसेफ द्वारा आयोजित ग्लोबल गोल्स अवार्ड्स 2017 में 3 लाख रुपए का क्रिश्चियन सिरियानो गाउन पहना था।
7. मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को एयरपोर्ट पर 3 लाख रुपए के मल्टी-कलर की जैकेट पहनी हुए स्पॉट किया जा चुका है।
8. कंगना रनौत

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक इवेंट पर 2 लाख रूपए की ड्रेस पहनी थी।
9. कैटरीना कैफ

अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने फिल्म टाइगर जिंदा है के प्रमोशन पर डेढ़ लाख रुपए की ड्रेस पहनी थी।


Download Android App
Download iOS App



