Karan Kundra संग शादी को लेकर अपना प्लान बताती नज़र आयी Tejasswi Prakash, जानिए कब सजेगा मंडप?

Summary :

टीवी स्टार्स करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी को फैंस दिलो जान से पसंद करते हैं ऐसे में वह इनके मैरिज प्लान्स को जानने के लिए हमेशा उतावले हुए बैठे रहते हैं जिसपर हाल ही में खुद एक्ट्रेस ने करण से शादी के प्लान को लेकर बात की हैं।

टीवी के दो फेमस अभिनेता तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा जितने फेमस अपनी एक्टिंग के लिए आजकल उससे भी कई ज़्यादा अभिनेताओं की कपलिंग के लिए उन्हें पसंद किया जाता हैं। बिग बॉस के घर से शुरू हुई इनकी प्रेम कहानी को फैंस ने इस कदर पसंद किया की आज इनकी जोड़ी घर के बाहर भी रंग जमा रही हैं। 
ऐसे में बस फैंस की एक ही विश हैं कि कब वो अपने पसंदीदा जोड़ी को शादी के बंधन में बांधते हुए देख सकेंगे। इस दौरान तेजस्वी और करण की शादी के भी खूब चर्चे हैं। फैंस लंबे समय से दोनों की शादी की खबर का इंतजार कर रहे हैं। जिसपर से अब तेजस्वी प्रकाश ने पर्दा उठा दिया है और बताया है कि उनकी करण से कब शादी होगी और फाइनली कब ये कपल मिस्टर और मिसेस बनेगा। 
करण कुंद्रा संग शादी की खबर को लेकर तेजस्वी ने किया खुलासा 

नागिन 6 फैम एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने Hautterfly को दिए इंटरव्यू में बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा से शादी को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में काफी सिक्योर फील करते हैं. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि करण के साथ उनके रिलेशनशिप को लेकर कोई प्रेशर नहीं है. उन्होंने बताया, ‘करण और मुझसे हमारी शादी को लेकर खूब सवाल होते हैं. करण को पता है कि मैं अपनी प्रोफेशनल लाइफ में एक जगह पर हूं और बात शादी की है तो वो शादी की बात तब करेंगे जब उन्हें लगेगा मैं तैयार हूं. हम दोनों अपने रिश्ते को लेकर सिक्योर हैं. इसलिए कोई प्रेशर नहीं है.’
घर खरीदने पर फैंस के कमैंट्स को देख गुस्साई थी तेजस्वी 
तेजस्वी ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा, “मुझे याद है कि मैंने एक घर खरीदा था और फिर खबर आई थी कि करण और तेजस्वी ने एक साथ एक घर खरीदा है. मुझे ऐसा लग रहा था कि क्या आप जानते भी हैं कि मैं कौन हूं? क्या आप जानते हैं कि मैं कितने समय से काम कर रही हूं?”
तेजस्वी प्रकाश वर्क फ्रंट 
वर्क फ्रंट की बात करें तो तेजस्वी प्रकाश स्वरागिनी, रिश्ता लिखेंगे हम नया, पहरेदार पिया की समेत कई सारे सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं। फिलहाल वे पॉपुलर टीवी शो नागिन 6 का हिस्सा हैं जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं।

Desk Team