इन दिनों विवाद बॉलीवुड का दामन छोड़ने के लिए तैयार नहीं हो रहा। पिछले कुछ महीनों से फिल्मी जगत अलग-अलग विवादों में घिरा हुआ है। एक विवाद खत्म नहीं होता कि दूसरा पहले आ जाता है। अब हाली में ही नोरा फतेही और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस एक वीडियो के चलते इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहे है, इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स टेरेंस लुईस की जमकर खिंचाई कर रहे हैं।
बॉलीवुड में अपने धमाकेदार डांस से सबको हैरान करने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. दिलबर और साकी गर्ल के नाम मशहूर नोरा फतेही इन दिनों सोनी टीवी के शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में जज की भूमिका में नजर आ रही हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर इस शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शो के दूसरे जज और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस उनके हिप्स पर हाथ रखते हुए नजर आ रहे हैं.

उनकी इस क्लिप को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। इसके बाद लोगों ने टेरेंस की जमकर खिंचाई कर दी। ये वायरल वीडियो 12 सितंबर को सोनी टीवी पर प्रसारित हुए ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ का बताया जा रहा है. इस शो में मशहूर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ मेहमान बनकर पहुंचे थे. हालांकि वीडियो में देखा जा सकता है कि टेरेंस लुईस ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया है और नोरा ने भी इस कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.
हालांकि वीडियो को सोशल मीडिया में हंगामा मचा हुआ है. कुछ यूजर्स का गुस्सा टेरेंस लुईस पर भड़क उठा और वे उन्हें ट्रोल करने लगे. कुछ यूजर्स ने कहा कि यही बॉलीवुड का असली चेहरा है. कुछ यूजर्स ने कहा कि टेरेंस से ऐसी हरकत की उम्मीद नहीं थी.
मालूम हो, इस शो को पहले मलाइका अरोड़ा जज कर रही थीं। बाद में मलाइका के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण शो में नोरा की एंट्री हुई। फिलहाल शो को गीता कपूर, टेरेंस लुईस और नोरा फतेही जज कर रही हैं। इस विवाद पर अभी तक तो टेरेंस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि विवाद बढ़ने पर हो सकता है कि टेरेंस कोई जवाब दें।


Download Android App
Download iOS App



