जोफ्रा आर्चर जो क्रिकेट के दुनिया में काफी नाम बना चुके है। इंग्लैंड को 2019 वर्ल्ड कप जिताने में जोफ्रा आर्चर का बहुत बड़ा रोल था। जोफ्रा आर्चर को फैंस क्रिकेट के लिए तो पसंद करते ही है साथ ही साथ उनके एक और कारण के लिए फैंस काफी पसंद करते है और वो कारण है जोफ्रा आर्चर का ट्वीट करना। जोफ्रा आर्चर अक्सर अपने ट्वीट के कारण चर्चा में रहते है। बीते दिनों जोफ्रा आर्चर का एक ऐसा ट्वीट वायरल हुआ जिसके बाद लोग उन्हें ज्योतिष कहने लगे। और ऐसा ही एक ट्वीट कल के मैच के बाद से वायरल हो रहा है।
.jpg)
दरअसल इस ट्वीट में जोफ्रा ने 6 साल पहले ही पूरन के बारे में भविष्यवाणी कर दी थी कि वे एक दिन ऐसी बल्लेबाजी करेंगे और रविवार को शारजाह में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर ऐसा ही नजारा देखने को मिला। पंजाब की पारी के आखिरी ओवर में जो कि जोफ्रा ही कर रहे थे, पूरन ने 2 छक्के सहित 1 चौका जड़ा और पंजाब का स्कोर 223 तक जा पहुंचा। यह पहली बार नहीं है कि जोफ्रा का कोई पुराना ट्वीट सामने आया हो, पहले भी उनके कुछ पुराने ट्वीट सामने आते रहे हैं। पूरन से जुड़ा उनका ये ट्वीट 14 फरवरी 2014 का है।


Download Android App
Download iOS App



