‘द कपिल शर्मा शो’ में नहीं होगी सुनील ग्रोवर की वापसी, अभी तक नहीं हुई गुत्थी-कपिल शर्मा के बीच सुलह?

Summary :

यदि आप भी उन लोगों में से हैं जो मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को साथ में देखना बहुत पसंद करते हैं और यही अनुमान लगाकर बैठे हुए है

यदि आप भी उन लोगों में से हैं जो मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को साथ में देखना बहुत पसंद करते हैं और यही अनुमान लगाकर बैठे हुए है कि अब लंबे वक्त बाद दोनों की बातचीत हो गई है। साथ ही दोनों फिर पर्दे पर एक साथ दिखाई देने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए हैं।
दअरसल पिछले दिनों खबरें आई थीं कि कपिल के शो में इस बार सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे। लेकिन अब खबर है कि सुनील ग्रोवर ने शो में वापस आने से साफ इंकार कर दिया है। तो अब यह बात पूरी तरह से साफ हो गई है कि द कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर की वापसी का कोई प्लान नहीं है। 
दरअसल पिछले कुछ दिन से लगातार आ रही खबरों के अुनसार कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार दोबारा साथ में काम करने वाले हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान दोनों के बीच सुलह करवा रहे हैं जो इस शो के प्रोड्यूसर भी है। परंतु हाल ही सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक सुनील ग्रोवर को सलमान खान की तरफ  से शो में वापसी करने के लिए कहने के लिए कोई भी फोन नहीं गया है। 
सुनील ग्रोवर के एक करीबी के मुताबिक कपिल शर्मा शो के बारे में कहानियों को आगे बढाते हुए सुनील ग्रोवर को उनकी हालिया वेब सीरीज में उनके प्रदर्शन के लिए मिली प्रशंसा को छोडऩा बिल्कुल गलत है। वहीं कपिल के शो से बाहर होने के बाद सुनीन अपनी लाइफ में बहुत खुश है। क्योंकि सुनील ने अब फिल्मों और वेब शो पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। 
अभिनेेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनील ग्रोवर हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज तांडव में दिखाई दिए थे। इस सीरीज में सुनील को बेहतरीन एक्टिंग के लिए क्रिटिक के साथ दर्शकों का खूब प्यार भी मिला है। 
वहीं सुनील का यह कुछ अलग रूप उनके फैंस को आकर्षित भी किया है। इस सीरीज में सुनली के अलावा सैफ अली खान,डिंपल कपाडिय़ा,जीशान आयूब,गौहर खान समेत कई अन्य कलाकार लीड रोल में दिखाई दिए थे। 

Desk Team