सोनम की प्रेगनेंसी पर जब पैपराजी ने किया मामू अर्जुन कपूर को टीज, एक्टर ने दिया तगड़ा रिएक्शन

Summary :

कपूर परिवार और आहूजा फैमिली का लंबा इंतजार खत्‍म होते दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है। बीते दिनों इस गुड न्‍यूज को को खुद सोनम ने फैंस के साथ शेयर किया है।

कपूर परिवार और आहूजा फैमिली का लंबा इंतजार खत्‍म होते दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है। बीते दिनों इस गुड न्‍यूज को को खुद सोनम ने फैंस के साथ शेयर किया है। इसका मतलब सोनम कपूर जल्‍द ही अपने पहले बच्‍चे की मम्‍मी बनने वाली हैं। वैसे कुछ भी कहो कपूर परिवार में तों सालों बाद किसी नन्‍हे मेहमान की किलारियां गूंजती सुनाई देंगी। 
ऐसे में जहां दिग्‍गज अभिनेता अनिल कपूर अपनी बेटी के बच्‍चे के नाना बनेंगे तो वहीं एक्‍टर अर्जुन कपूर मामा बनने वालें हैं। हाल ही में  अर्जुन भी उस इवेंट में शामिल हुए जहां सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने शिरकत की थी। तो बस फिर क्‍या था बाहर खडे फोटोग्राफर ने अर्जुन से मजे लेने शुरू कर दिया। ऐसे में एक्‍टर भी मुस्‍कुराने लगे।
दरअसल इन दिनों सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा संग मुंबई आई हुई हैं। मालूम हो आनंद आहूजा एक बिजनेसमैंन  हैं। ऐसे में कपल को हाल ही में एक स्‍टोर लॉन्‍च फंक्‍शन में साथ देखा गया। इस प्रोग्राम में सोनम और आनंद के अलावा  बॉलीवुड जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की। सोनम के पति यहां एक न्‍यू जूता स्‍टोर लॉन्‍च करने पहुंचे थे। जिसमें अर्जुन कपूर ने भी अपनी उपस्थिती दर्ज करवाई है। 
पैपराजी की बात सुनकर मामू लगे मुस्‍कुराने 
अर्जुन कपूर के इस इवेंट में अंदर जाने से पहले बाहर खडे हुए फोटोग्राफर ने उन्‍हें ‘मामू-मामू’ कहकर चिल्‍लना शुरू कर दिया। यही बात सुनकर एक्‍टर ने कुछ रिएक्‍ट तो नहीं किया लेकिन वह इस दौरान बेहद खुश नजर आए और सीधा इवेंट में जाते हुए दिखाई दिए। वहीं सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं। फैंस वीडियो को देख कमेंट कर अर्जुन से मजे ले रहे हैं।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स 
अर्जुन कपूर के इस वीडियो के सामने आने के बाद एक यूजर ने लिखा, चलो कुछ तो बना। एक यूजर ने लिखा, फ्लॉप मामा। इसके अलावा कई लोगों ने तो अर्जुन को मलाइका का नाम लेकर छेडने की कोशिश की एक यूजर ने लिखा, ये मामा बनने की खुशी नहीं मलाइका से मिलने की। इसके अलावा एक अन्‍य यूजर ने लिखा, ये मामू बन गया क्‍या मलाइका मामी बनेगी। 
एक्‍टर ने जाहिर की थी मामू बनने की खुशी
बता दें सोनम कपूर ने बीते सोमवार यानी 21 मार्च को अपने प्रेग्‍नेंट होने की गुड न्‍यूज को सभी के साथ शेयर की थी। इस दौरान अभिनेत्री ने पति आनंद आहूजा संग अपने मैट‍रनिटी फोटोशूट साझा किया। वहीं सोनम के अपनी प्रेग्‍नेंसी एनाउंसमेंट कर देने के बाद अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्‍टा स्‍टोरी शेयर करके लिखा  अच्छे लोगों के साथ अच्छी चीजें होती हैं। मामू बनने का समय। 

Desk Team