इस एक्ट्रेस ने स्क्रीन पर अपने जीजा के साथ किया था रोमांस, इस वजह से हुई मौत

Summary :

NULL

गुजरे जमाने की अभिनेत्री सिंपल कपाडिय़ा की 10 नवंबर यानी आज के दिन 8वीं डेथ एनिवर्सरी है। 19 साल की उम्र में सिंपल ने बतौर अभिनेत्री अपने एक्टिंग कैरियर फिल्म अनुरोध 1977 से शुरू किया था। जिसमें उनके को स्टार राजेश खन्ना थे। तब राजेश खन्ना उनकी बहन डिंपल कपाडिय़ा से शादी कर चुके थे। और जबकि सिंपल कपाडिय़ा उनकी रिश्ते में जीजी थे। जीजा के साथ डेब्यू करना सिंपल के लिए कोई बहुत असान बात नहीं थी।

anurodhएक इंटरव्यू के दौरान सिंपल ने बताया कि रोमंाटिक सीन की शूटिंग के समय वह असहज महसूस करती थीं। जबकि उनकी यह फिल्म फ्लॉप रही थी। 2 006 के बाद सिंपल को कैंसर का पता चला बावजूद इसके वे काम करती रही। 10 नवंबर, 2009 को मुंबई के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। उस वक्त सिंपल 51 साल की थीं।

Simple Kapadia Actress

सिंपल ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन वो इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान नहीं बना पाई। सिंपल ने अपने 10 साल के फिल्मी करियर में ‘एहसास’ (1979), ‘मन पसंद’ (1980), ‘लूटमार’ (1980), ‘जमाने को दिखाना है’ (1981), ‘दुल्हा बिकता है’ (1982), ‘जीवन धारा’ (1982), ‘तुम्हारे बिना’ (1982), ‘हम रहे ना हम’ (1984), ‘प्यार के दो पल’ (1986) जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली।

Simple Kapadia Actress

 फेमस डिजाइनर 
सिंपल ने एक्टिंग छोड़ने के बाद फिल्मों में बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर काम शुरू किया। इसमें उन्हें सफलता भी मिली। उन्हें फिल्म ‘रुदाली’ के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। उन्होंने फिल्म ‘इंसाफ’ (1987), ‘लेकिन’ (1990), ‘अजूबा’ (1991), ‘डर’ (1993), ‘आज की औरत’ (1993), ‘बरसात’ (1995), ‘जान’ (1996), ‘अजय’ (1996), ‘जब प्यार किसी से होता है’ (1998), ‘कसम’ (2001), ‘सोचा न था’ (2005), ‘नक्शा’ (2006) सहित अन्य के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन का काम किया है।

Simple Kapadia Actress

रंजीत से अफेयर ऐसा लोगों का कहना है कि कई फिल्मों में विलेन का किरदार आदा करने वाले रंजीत से उनका चक्कर चल रहा था। दोनों की लव स्टोरी काफी चर्चा में भी बनी रही थी। सूत्रो की माने तो ऐसा कहा जाता है कि सिंपल के जीजा उनके और रंजीत के इस अफेयर से खुश नहीं थे।

Simple Kapadia Actressफिल्म छैला बाबू जो कि 1977 की शूटिंग के समय सिंपल कपाडिया के कारण उनके जीजा और रंजीत के बीच काफी लड़ार्ई हो गई थी। इस झगड़े के बाद से ही सिंपल और रंजीत एक दूसरे से अलग हो गए।

Simple Kapadia Actress

 

 

Desk Team