आजकल सोशल मीडिया के जमाने में ऐसे लोग रातोंरात स्टार बन जाते हैं जिन्हें पहले कोई भी जानता तक नहीं है। ऐसा ही एक उदाहरण सिंगर रानू मंडल हैं। लता मंगेशकर के गाने ‘एक प्यार का नगमा है’ को गाते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर रातोंरात ऐसा मशहूर हुआ कि पूरा हिंदुस्तान उन्हें जानने लगा। इसके बाद म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म ‘हैपी हार्डी ऐंड हीर’ में रानू के एक गाना भी ऑफर किया था। अब खबर है कि रानू मंडल पर बायॉपिक बनने जा रही है।

रानू मंडल के मधुर गानों के बाद अब उनकी जिंदगी की कहानी को फिल्मी पर्दे पर उतारने की तैयारी हो रही है। फिल्म का नाम ‘मिस रानू मारिया’ होगा जिसको ऋषिकेश मंडल निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में रानू मंडल की भूमिका बंगाली और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस इशिका डे निभाने वाली हैं। एक खबर के मुताबिक, इशिका ने बताया कि फिल्म की शूटिंग कोलकाता और मुंबई में होगी।

उन्होंने बताया कि रानू मंडल की बायोपिक के लिए वह मेकर्स की शायद पहली पसंद नहीं थीं। पहले खबरे थीं एक्ट्रेस सुदीप्ता चक्रवर्ती शो की हिस्सा होंगी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से शेड्यूल डेट्स में दिक्कतें आईं जिसके बाद इशिका को लिया गया। इशिका फिल्म ‘लाल कप्तान’ और वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ में नजर आ चुकी हैं।

बता दें कि रानू मंडल ने लता मंगेशकर का गाना ‘एक प्यार का नगमा है’ गालर मशहूर हुई थीं। रानू मंडल पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर की आवाज में गाना गाती थीं। एक दिन इसी तरह अपने टैलेंट से वो स्टार बन गई। उन्होंने हिमेश रेशमिया का ‘तेरी मेरी कहानी’ का टाइटल सॉन्ग भी गाया है। इसके अलावा कई रियलिटी शो में परफॉर्म किया है। उनके कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं।


Download Android App
Download iOS App



