अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कान फिल्म फेस्टिवल 2019 में अपने डेब्यू के बाद से ही सुर्खियों में हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह गर्भवती हैं और उनके प्रशंसक भी यही अनुमान लगा रहे हैं। कान फिल्म फेस्टिवल में तो उनके प्रशंसकों में से एक ने उनसे पूछा कि क्या वह गर्भवती हैं।
अब हॉलीवुड एक्टर ऑक्टेविया स्पेंसर ने भी प्रियंका की तस्वीर टिप्पणी जिससे ये कयास लगाए जा रहे है की प्रियंका की प्रेगनेंसी की अफवाह सच हो सकती है।ऑक्टेविया स्पेंसर ने प्रियंका की कान फिल्म फेस्टिवल की डेब्यू तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा “Stunning Mamacita” !
“Stunning Mamacita” जिसका अंग्रेजी में शाब्दिक अर्थ है ‘जबरदस्त मम्मी’। अब ऑक्टेविया के इस कमेंट पर फैंस और मीडिया में कयास लगाए जा रहे है की प्रियंका वाकई प्रेग्नेंट है। आपको बता दें ऑक्टेविया और प्रियंका को ए किड लाइक जेक प्रमोशन में एक साथ देखा गया और वे दोनों काफी अच्छे दोस्त भी है।
वहीँ कान्स के लिए, प्रियंका ने एक स्टडेड ओम्ब्रे ब्लैक और वायलेट रॉबर्टो कैवली गाउन पहना था, जिसमें थाई-हाई स्लिट और लॉन्ग ट्रेन थी। स्टेटमेंट ऑफ चोपर्ड इयररिंग्स, ड्रामेटिक आई मेकअप, वेवी रेट्रो स्टाइल हेयर और क्रिस्चियन लुबोटिन पंप्स की एक जोड़ी के साथ प्रियंका ने कान्स 2019 में अपना डेब्यू किया।
प्रियंका ने कान्स में अपने पति निक जोनास के साथ भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रियंका चोपड़ा अपने नीले गाउन में रॉयल लग रही थीं, जिसे उन्होंने एक जालीदार कोर्सेट बेल्ट के साथ कॉम्बो किया था और सफेद कैप के साथ इसे एक्सेस किया। दूसरी ओर, निक अपने बेज पैंट-सूट में डैपर दिखे।
इससे पहले एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन दिया था “मेरी खुशी आपके साथ शुरू होती है, निक,” प्रियंका इस तस्वीर में वह निक के कंधे पर अपना सिर झुकाए दिखाई दे रही है।
बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल हो रही थी की प्रियंका और निक के बीच कुछ अनबन चल रही है और दोनों अलग होने की राह पर है लेकिन उनकी तस्वीरें और वीडियो देखकर ऐसा कुछ नहीं लगता।
वर्क फ्रंट पर , प्रियंका जल्द ही द स्काई इस पिंक में फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम के साथ दिखाई देंगी। वह इस समय अपने पति के साथ न्यूयॉर्क में हैं और जल्द ही अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए भारत लौट आएंगी।


Download Android App
Download iOS App










