हाल ही में बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बेहद अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। यहां पर जब दूल्हा शादी करने के लिए पहुंचा तब दूल्हे की शादी के मंडप में ही जमकर धुनाई हो गई। पीटने वाला कोई और नहीं बल्कि इसी आदमी की पहली पत्नी ने जमकर पीटा। इससे पहले की शादी में आए बाराती कुछ समझ पाते कि वह पहले ही चुपचाप वहां से भाग गए। लेकिन वहां के लोगों नें दूल्हे को नहीं छोड़ा।
क्या है पूरी घटना
सूत्रों के मुताबिक ये मामला मुजफ्फरनगर के मिठनपुरा के मलीघाट का है। हुआ कुछ यूं कि यहां पर दूल्हा अपनी पहली पत्नी के होते हुए भी बारात लेकर दूसरी शादी करने के लिए जब बारात लेकर पहुंचा तब उसका सारा सच सामने आ गया और आखिर में दूल्हे की पहली पत्नी ने यहां पर ऐन मौक पर पहुंच कर शादी रूकवा दी और फिर मंडप में ही उसकी जमकर धुनाई भी की।
अपने परिवार वालों के साथ विवाह स्थल पर पहुंची रिंकी कुमारी ने बताया कि दुल्हा अशोक कुमार पासवान के साथ उसकी शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी। इन दोनों की शादी आरडीएस कॉलेज के पास में स्थित मुक्तिनाथ मंदिर में विवाह संपन्न हुआ था। वहीं रिंकी ने खुद को तीन महीने की गर्भवती भी बताया है।
शादी करने की मिली थी जानकारी
रिंकी ने बताया है कि अशोक उन्हें उसके मायके में छोड़कर नौकरी करने का चकमा देकर बाहर चला गया था। दोनों पति-पत्नी सिर्फ फोन पर ही बात किया करते थे। दो दिन से अशोक ने रिंकी को फोन नहीं किया तो उसे चिंता हुई तो रिंकी ने अपने मामा को अशोक के बारे में बताया। तब रिंकी के मामा को जानकारी मिली की अशोक की शादी होने वाली है। ये बात सुनने के बाद रिंकी काफी ज्यादा हैरान रह गई। तब वह पूछताछ करने के बाद मुजफ्फरपुर पहुंच गई। वहां पहुंच कर उसे मालूम हुआ कि अशोक की मुशहरी नाम की एक लड़की से शादी होने जा रही है।
मंडप में करी पिटाई
जब रिंकी मालीघाट में स्थित उसी जगह जहां शादी हो रही तब पहुंची तो पंडाल में पहुंच कर रिंकी ने खूब हंगामा करना शुरू कर दिया। रिंकी ने सरेआम दूल्हा बने अशोक की पिटाई करनी शुरू कर दी। जब लड़की वालों को पूरी बात पता चली तब उन्होंने दूल्हे को बंधक बना लिया और हालात बिगड़ते देख कर वहां से सभी बाराती गायब हो गए। वहीं लड़की पक्ष ने यह दूल्हे को भगाने नहीं दिया कि शादी के नाम पर जो भी दहेज लिया है। वह सारा वापस करो। लगभग पूरी रात विवाह भवन में ये ड्रामा चलता रहा।


Download Android App
Download iOS App








