नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शनिवार को मोती नगर के बसई दारापुर में हुई घटना में मृतक ध्रुव त्यागी के परिजनों से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने अपनी ओर से गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि दिल्ली में हुई इस दिल दहला देने वाली घटना के लिए जो भी लोग जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, इसके लिए सरकार पूरी तरह से तत्पर है।
तिवारी ने कहा कि इस क्रूर घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। दिल्ली भाजपा इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हर कदम पर खड़ी है। उन्होंने कहा कि जब तक ध्रुव त्यागी के हत्यारों को सजा नहीं मिल जाती तब तक दिल्ली प्रदेश भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा।
दिल्ली : मोती नगर में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या, भाई की हालत गंभीर
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि परिवार को उचित मुआवजा भी मिलना चाहिए। वहीं परिवार की रक्षा करना हर व्यक्ति का धर्म है और ध्रुव त्यागी भी उसी धर्म का पालन करते हुए हत्यारों का विरोध कर रहे थे। यह निर्मम हत्या कोई राजनीति का विषय नहीं है, बल्कि दोषियों के खिलाफ एकजुट होकर परिवार को न्याय दिलाने का विषय है।


Download Android App
Download iOS App



