सांप पकडऩा सुनने में भला क्यों न छोटा काम लगे लेकिन ये काम जो इंसान करता है जरा कभी उससे पूछ कर देखना। जिंदा सांपों को पकडऩा और सांप भी कोई छोटे मोटे नहीं बल्कि यहां हम बात कोबरा की कर रहे हैं। ऐसे में ही एक शख्स जो मुंबई के एक रिहायशी इलाके में निकले कोबरा को पकडऩे के चक्कर में खुद ही जान गंवा बैठे।
20 वर्षीय इस युवक का नाम राजू सोलंकी है। इन्होंने 15 मई के दिन एक कोबरा की जान बचाने की कोशिश की जिसके लिए ये बहुत देर तक घुटनों के बल बैठकर कोशिश करता रहा कोबरा को पकडऩे की, लेकिन वह हाथ में नहीं आ पा रहा था।
लेकिन जब कोबरा को हाथ में कंट्रोल करके पकड़ा गया। तो यवुक ने कोबरा को थोड़ी देर तक अपने हाथ में ही पकड़े रखा था। लेकिन जब कुछ देर बाद युवक ने कोबरा को अपने हाथ से हटा कर डिब्बे में बंद करने की कोशिश की ताकि वह उसे जंगल में छोड़ आएगा।
उस दौरान युवक से हुई थोड़ी सी असावधानी की वजह से सांप ने युवक को काट लिया। वहां खड़े मौजूद लोग युवक को देखते रहे। बता दें की इससे भी बड़ी गलती ये हुई कि उस युवक को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचा जा सका।
युवक को सांप के डसे जाने के करीब 3 घंटे बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन जब तक तो युवक के शरीर में कोबरा का डसा हुआ विष पूरे शरीर में फैल गया था। इसलिए डॉक्टर भी युवक की जान बचाने में कामयाब नहीं हो सके।


Download Android App
Download iOS App








