बिग बॉस इकलौता ऐसा शो है जिसके खत्म होते ही फैंस अगले सीजन का इंतज़ार करने लगते हैं। इस शो की पॉपुलैरिटी हर साल बढ़ती चली जाती है। ये टीवी दुनिया का सबसे हिट और सबसे बड़ा कंट्रोवर्सिअल रियलिटी शो है। वहीं, बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरे सामने आ रही हैं कि जल्द ही बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन आने वाला है। आपको बता दें, इसके पहले सीजन को प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर ने होस्ट किया था।

हालांकि, बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन इतना कामयाब नहीं रहा। साथ ही लोगों को करण की होस्टिंग भी कुछ ख़ास पसंद नहीं आई थी। ऐसे में अब ये सवाल उठ रहा है कि इस सीजन में शो का होस्ट कौन होगा? क्या करण जौहर ही इस बार भी ये शो की कमान संभालते नज़र आएंगे या मेकर्स किसी और को लाने की तयारी कर रहे है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, इस बार करण जौहर होस्ट नहीं होंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को करण जौहर होस्ट नहीं करेंगे। उनकी जगह इस सीजन के होस्ट बनेंगे सबके ऑल-टाइम फेवरेट सलमान खान, जिन्होंने अब तक बिग बॉस के कई सीजन को होस्ट किया है।

आपको बता दें, कई सालों से सलमान अपनी होस्टिंग से ऑडियंस को एंटरटेन करते आ रहे हैं। बिग बॉस में ऑडियंस वीकेंड का वार सबसे ज्यादा पसंद करती है, क्योंकि उसमे सलमान नज़र आते हैं। ऐसे में अगर ये खबर सही निकली तो फैंस के लिए ये किसी बड़ी गुडन्यूज से कम नहीं होगी।

वहीं, खबरें बताती हैं कि बिग बॉस ओटीटी 2 का प्रीमियर जून के आखिर में हो सकता है। ये शो 3 महीने के लिए दिखाया जाएगा। बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन के लिए कई सितारों के नाम भी सामने आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि मुनव्वर फारूकी शो में दिखाई दे सकते हैं। उनके अलावा अर्चना गौतम के भाई गुलशन के भी बिग बॉस ओटीटी 2 में आने की खबरें हैं।


Download Android App
Download iOS App



