टाइगर श्रॉफ की ‘हीरोपंती 2’ को मिले रिव्यू, किसी ने कहा ‘पैसा वसूल’ तो किसी का हुआ ‘सिर दर्द’

Summary :

फिल्म ‘हीरोपंती 2’ को लेकर टाइगर श्रॉफ के फैंस ट्विटर पर अपना रिव्यू दे रहें है। फिल्म को उनके चाहने वालों का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही कुछ लोग ट्वीटर पर टाइगर श्रॉफ और उनकी फिल्म ‘हीरोपंती 2’ को तानें देते भी नज़र आए है।

बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ ने फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन थी। और अब एक बार फिर लंबा सफर तय करने के बाद टाइगर फिल्म ‘हीरोपंती 2’ फैंस के लिए लेकर आए है। जो आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। इस फिल्म में एक्टर तारा सुतारिया के साथ रोमांस करते दिख रहे है। तो वहीं दिग्गज एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी विलेन के रोल में नजर आ रहे है। कोरियोग्राफर से फिल्म मेकर बने अहमद खान ने डायरेक्ट की गई इस फिल्म में वो सब कुछ है, जो किसी मसाला फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए जरूरी है।
आपको बता दें, इस फिल्म ‘हीरोपंती 2’ को लेकर टाइगर श्रॉफ के फैंस ट्विटर पर अपना रिव्यू दे रहें है। फिल्म को उनके चाहने वालों का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है। एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, “फुल एंटरटेनिंग पैसा वसूल मूवी।” एक अन्य यूज़र ने लिखा, “एक अच्छी एक्शन थ्रिलर फिल्म और हां टाइगर श्रॉफ अद्भुत थे। कहानी दिलचस्प थी, कुछ ऐसा नहीं था जो आपने एक सामान्य फिल्म देखी हो।“ टाइगर श्रॉफ के फैंस इस फिल्म में उनके एक्शन सीन्स को काफी पसंद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ दर्शक इस फिल्म को ट्रोल करते भी नज़र आए।

तो वहीं साथ ही कुछ लोग ट्वीटर पर टाइगर श्रॉफ और उनकी फिल्म ‘हीरोपंती 2’ को तानें देते भी नज़र आए है। फिल्म को देखकर कुछ लोग इसको सिर दर्द भी कहने लगे है। तो वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्टिंग की तारीफें करते भी नहीं थक रहे है। तो किसी ने ट्वीट में तारा सुतारिया को सबसे खराब एक्ट्रेस कहा है।

साथ ही आपको बता दें कि इस फिल्म का हीरो यानी बबलू राणावत (टाइगर श्रॉफ) एक अम्बिशयस हैकर है, जो लोगो को ऑनलाइन अपने जाल में फंसाकर उनसे ठगी करता है। बबलू को इनाया (तारा सुतारिया) से प्यार होता है, जो कि और इंटरनेशनल डिजिटल जालसाज लैला (नवाजुद्दीन) की बहन है।
बात डायरेक्शन की करें तो, फिल्म की सिनेमेटोग्राफी कमाल की है, जिसे बड़े लेवल पर विदेशों में शूट किया गया है। साथ ही फिल्म का म्यूजिक काफी अच्छा है। बता दें, ए.आर. रहमान ने हीरोपंती 2 का म्यूजिक कंपोज़ किया गया है।

Desk Team