अबकी बार टॉपलेस हुईं टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ, इंटरनेट का बढ़ा पारा

Summary :

कृष्णा श्रॉफ अक्सर अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी टॉपलेस तस्वीर शेयर की है, जिसने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।

बॉलीवुड कलाकार टाइगर की छोटी बहन कृष्णा श्रॉफ अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों के चलते इंटरनेट पर छायी रहती हैं। कृष्णा श्रॉफ की हॉट तस्वीरें फैंस काफी पसंद करते हैं, जिस कारण वो चंद मिनटों में वायरल हो जाती हैं। कृष्णा श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी ही एक बोल्ड तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो टॉपलेस नजर आ रही हैं।

अक्सर बिकिनी में ग्लैमरस अंदाज में दिखने वालीं कृष्णा श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह एक मैगजीन कवर पर टॉपलेस नजर आ रही हैं। तस्वीर में कृष्णा श्रॉफ की पैंट का बटन भी अनहुक दिख रहा है। बालों को खुला रखा है और न्यूड मेकअप किया हुआ है। बॉडी पर काफी सारे टैटूज और नेवल पियर्सिंग हुई दिखाई दे रही है। उनकी ये तस्वीर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। 

 कृष्णा श्रॉफ की इस तस्वीर को लोग पसंद कर रहे हैं। दिशा पाटनी ने कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘वाह, क्या शानदार बॉडी है’। इसके साथ ही उन्होंने फायर इमोजी बनाई हुई है। 

कृष्णा श्रॉफ के लेटेस्ट फोटोशूट ने जहां लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है, वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों ने भी इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बॉलीवुड सितारों ने कृष्णा श्रॉफ के इस फोटोशूट को साल 2021 का सबसे बेहतरीन फोटोशूट बताया है। 


वर्कफ्रंट की बात करें तो कृष्णा श्रॉफ ने हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो में डेब्यू किया है। इस वीडियो में कृष्णा श्रॉफ के साथ जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर और जन्नत जुबैर भी नजर आई थीं। इस म्यूजिक वीडियो का नाम ‘किन्नी किन्नी वारी’ है। आपको बता दें कि कृष्णा श्रॉफ आए दिन अपनी वर्कआउट के फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। वह एमएमए मैट्रिक्स फिटनेस सेंटर और मैट्रिक्स फाइट नाइट की फाउंडर भी हैं। 

Desk Team