टीवी एक्ट्रेस हिना खान अपने बोल्ड अंदाज़ और फैशन सेंस की वजह से इंडस्ट्री में मशहूर है। वो जब से बिग बॉस के घर में आई थी उन्होंने अपनी बहू की इमेज को पूरी तरह बदल दिया। उसके बाद उनका एक अलग रूप उनके फैंस को देखने को मिला जो की उनकी पॉपुलैरिटी के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ। उनका हॉट अंदाज़ देख उनकी फैन फोल्लोविंग डबल हो गई।

अब एक बार फिर उन्होंने अपनी एक बेहद ही बोल्ड फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। दरअसल, हिना खान इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। वो लगातार अपनी छुट्टियों की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं। ताजा तस्वीरों में हिना खान का बोल्ड लुक नजर आया है, इसमें हिना समंदर किनारे टॉपलेस अंदाज में पोज़ दे रही हैं।

हिना खान हर दिन के साथ बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस होती नज़र आ रही है। इन फोटोज में उन्होंने हाथ में शैम्पेन का ग्लास लिया हुआ है और सफेद ब्लैंकेट लपेटे समंदर किनारे बैठी हुई हैं। समंदर की ओर देखते हुए उन्होंने कई पोज दिए। हिना खान की इन तस्वीरों में उनकी अदाएं काबिले तारीफ हैं। अब फैंस उनकी इन तस्वीरों की तारीफें करते नहीं थक रहे।

इसके अलावा हिना खान ने अपनी बिकिनी फोटोज भी शेयर की है। अब ये सब फोटोज इंटरनेट का पारा तेज़ी से बढ़ा रही है। देखती ही देखती हिना की बोल्ड फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है ।


Download Android App
Download iOS App



