रणबीर कपूर के बाद अब कार्तिक आर्यन संग रोमांस करेंगी ‘एनिमल’ एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी

Summary :

Tripti Dimri And Kartik Aryan: एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी  इन दिनों अपनी फिल्म ‘एनिमल’ की सक्सेस एंजॉय कर रही हैं. वहीं अब एक्ट्रेस और उनके फैंस के लिए एक दिल खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है. खबरों के अनुसार तृप्ति अब बहुत जल्द हैंडसम हंक एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी. एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी  इन दिनों अपनी फिल्म ‘एनिमल’ की सक्सेस एंजॉय कर रही हैं तृप्ति अब बहुत जल्द हैंडसम हंक एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी कार्तिक आर्यन जल्द ही अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आशिकी 3’ की शूटिंग शुरू करने जा…

Tripti Dimri And Kartik Aryan: एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी  इन दिनों अपनी फिल्म ‘एनिमल’ की सक्सेस एंजॉय कर रही हैं. वहीं अब एक्ट्रेस और उनके फैंस के लिए एक दिल खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है. खबरों के अनुसार तृप्ति अब बहुत जल्द हैंडसम हंक एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी.

  • एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी  इन दिनों अपनी फिल्म ‘एनिमल’ की सक्सेस एंजॉय कर रही हैं
  • तृप्ति अब बहुत जल्द हैंडसम हंक एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी
  • कार्तिक आर्यन जल्द ही अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आशिकी 3’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं

कार्तिक आर्यन संग इस फिल्म में नजर आएंगी तृप्ति

दरअसल कार्तिक आर्यन जल्द ही अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आशिकी 3’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं. वहीं अब खबरें सामने आ रही हैं कि इस फिल्म में एक्टर के साथ तृप्ति डिमरी बतौर लीड नजर आएंगी. सूत्रों के अनुसार फिल्म के लिए अब ये जोड़ी कंफर्म हो गई है. इस खबर को सुनने के बाद ना सिर्फ कार्तिक बल्कि तृप्ति के फैन भी खुशी से झूम उठे हैं और बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं.

Tripti Dimri And Kartik Aryan

‘आशिकी 3′ के लिए तृप्ति डिमरी का नाम कंफर्म

‘आशिकी 3’ में कार्तिक आर्यन में अब तारा सुतारिया नहीं बल्कि तृप्ति डिमरी नजर आने वाली हैं. इस खबर को एक करीबी सूत्र ने कंफर्म भी कर दिया है. बता दें कि ये आशिकी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. जहां ‘आशिकी’ में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल दिखे थे. वहीं ‘आशिकी 2’ में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से फैंस को दीवाना बनाया था.

Tripti Dimri And Kartik Aryan

कब शुरू होगी ‘आशिकी 3’ की शूटिंग ?

बात करें तृप्ति डिमरी को एक्ट्रेस हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती दिखी थी. फिल्म में दोनों के इंटीमेट सीन्स की काफी चर्चा भी हुई थी. फिल्म के जरिए तृप्ति को घर-घर में पहचान मिल गई है. बताते चलें कि अनुराग बसु निर्देशित ‘आशिकी 3’ की शूटिंग साल 2024 में शुरू होगी.

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।